दुर्ग में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर...
छत्तीसगढ़ : दुर्ग कलेक्टर का बुलडोजर अब अवैध प्लाटिंग पर चलना शुरू हो गया है। कलेक्टर ने पहले अवैध प्लाटिंग को रोकने के निर्देश दिए, उसके बाद कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन की टीम का गठन किया है। इस टीम ने सबसे पहली कार्रवाई जेवरा क्षेत्र में की। यहां 11.5 एकड़ जमीन पर की जा रही प्लाटिंग को बंद कर वहां से मुरुम को जब्त किया गया।
जानकारी के मुताबिक मरारीन धरसा रोड में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसके खिलाफ कलेक्टर को कई शिकायतें मिली। इस उन्होंने एसडीएम को कार्रवई के निर्देश दिए। इसके बाद नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा की टीम मरारीन धरसा रोड पर पहुंची। वहां उन्होंने पाया कि तालाब के किनारे सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इस पर तहसीलदार ने पहले तो प्लाटिंग के काम को रुकवाया। इसके बाद वहां बुलडोजर को उतारा। जेसीबी की मदद से टीम ने प्लाटिंग के लिए बनाई गई मुरुम की सड़क को उखाड़ा। साथ ही वहां की मुरुम को जब्त करके दूसरी जगह भेजा।
नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा ने बताया कि कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। टीम ने प्लाटिंग की पूरी मार्ग संरचना को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही प्लाटिंग के लिए चिन्हांकित किए गए खंभों आदि को उखाड़ा गया। वर्मा ने बताया कि यहां 3 अलग-अलग पैच में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसमें तालाब रोड में 5 एकड़ पर, जेवरा गांव में 4 एकड़ और 2.5 एकड़ में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी।


सिम्स के विशेषज्ञों ने विश्व पुनर्जीवन सम्मेलन–2025 में रखा शोध — प्री-इक्लेम्पसिया, इक्लेम्पसिया और माइक्रोबायोटा पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा
बुंदेलखंड धरा है हीरों और महावीरों की : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पटियाला में दिलजीत की फिल्म शूटिंग पर हंगामा, प्रशासन ने किया नियंत्रण
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम 2026 में होगा तैयार, त्रिशूल-डमरू की डिज़ाइन बनी आकर्षण केंद्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराजा छत्रसाल और सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया
ससुराल में बेइज्जती नहीं हुई बर्दाश्त, घर आकर पत्नी से मारपीट कर जिंदा जलाया
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का दावा- चुनाव आयोग को एसआईआर करने का नैतिक अधिकार नहीं
मध्यप्रदेश की भरेवा शिल्प कला विरासत को मिली राष्ट्रीय पहचान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक में बुंदेलखंड के विकास पर विशेष फोकस