दूल्हे के सामने से दुल्हन का अपहरण, तीन युवक आए कार से
मध्य प्रदेश के भोपाल से दुल्हन के अपहरण का मामला सामने आया है. यहां दूल्हे के सामने से ही एक युवक दुल्हन का किडनैप कर उसे साथ ले गया. घटना बुधवार देर शाम टीटी नगर इलाके की है. दूल्हे ने बताया कि कार सवार तीन युवक आए और दुल्हन को जबरन कार में बैठाकर ले गए. शादी मंगलवार को गंजबासौदा में हुई थी. बुधवार को भोपाल में रिसेप्शन होना तय था. इसी के लिए दुल्हन पार्लर से मेकअप कराकर लौट रही थी. वह कार से उतरी ही थी कि अज्ञात युवक उसे उठाकर ले गए. दूल्हे ने टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया- दुल्हन की तलाश में एक टीम गंजबासौदा भेजी गई है. जबकि दूसरी टीम सागर की तरफ रवाना की गई है.
दुल्हन और उसके पिता का फोन बंद
पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय आशीष रजक बदहवास हालत में बुधवार रात को थाने पहुंचा. उसने बताया कि मंगलवार को उसकी शादी हुई थी. लड़की गंजबासौदा की रहने वाली थी, वहीं से विदाई करवाकर उसे भोपाल लाए थे. दुल्हन और उसके पिता का मोबाइल फोन बंद आ रहा है. दुल्हन पक्ष का कोई भी सदस्य रिसेप्शन में भी नहीं आया. दुल्हन की लास्ट लोकेशन सागर में ट्रेस की गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को राउंडअप कर लिया लाएगा.
बहन को धक्का दिया, पत्नी का किया अपहरण
आशीष ने बताया कि पार्लर पर तैयार कराने के बाद पत्नी को कार से रिसेप्शन के लिए मैरिज हॉल तक लेकर आया था. मैरिज हॉल के बाहर कार रुकते ही पत्नी कार से उतरी. उसके साथ मेरी बहन थी. तभी पीछे से एक कार तेजी से आई. उसमें से एक युवक बाहर निकला. दो कार में ही बैठे थे. अचानक उस युवक ने मेरी बहन को धक्का किया और पत्नी को कार में बैठाकर ले गया.
दूल्हे की कार के टायर पंक्चर किए
दूल्हे के परिजन के मुताबिक, मंगलवार रात गंजबासौदा में शादी हुई. फेरों के बाद विदाई हुई, तब देखा कि दूल्हे की कार के चारों टायर किसी ने पंक्चर कर दिए थे. ऐसे में दुल्हन को बस से भोपाल लेकर आए थे. दूल्हे ने बताया- शादी से पहले पत्नी किसी लड़के के संपर्क में रह चुकी है. पत्नी ने यह बात स्वयं उसे बताई थी.


दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान
25 करोड़ के बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए 'फिरकी मास्टर' की पूरी दौलत
इंदौर में SMC इन्फ्रा एस्टेट पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों नहीं 55.80 लाख की ठगी के आरोप में केस दर्ज