लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का बड़ा प्लान
भोपाल । आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान शनिवार को भारतीय निर्वाचन आयोग ने कर दिया। इसके साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। वहीं अब बीजेपी-कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों ने इसके लिए अपनी कमर कस ली है। वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी ने चुनाव को लेकर एक अलग ही रणनीति बनाई है। इसका होमवर्क भी शुरू कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी का प्रदेश में कमजोर सीटों पर ज्यादा फोकस रहेगा, इसके लिए दिग्गज इन सीटों पर डेरा डालेंगे। एमपी में रतलाम-झाबुआ, धार, खरगोन, शहडोल, मंडला, छिंदवाड़ा, बैतूल समेत ऐसी कुल 11 सीटें है, ज्यादा पार्टी की सबसे ज्यादा नजर रहेगी। 2023 विधानसभा चुनाव में जिन लोकसभा में पार्टी को कम वोट मिले थे, उन पर चुनाव प्रचार के लिए बड़े नेताओं को मैदान पर उतारा जाएगा। कमजोर सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के दौरा करवाने की भी रणनीति बनाई जा रही है। वहीं आदिवासी बाहुल्य सीटों पर पार्टी का सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। बता दें कि राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं। इनमें से 28 पर बीजेपी का कब्जा है और एक सीट छिंदवाड़ा कांग्रेस के पास है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ सांसद हैं। बीजेपी आगामी चुनाव में सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करने की रणनीति पर काम कर रही है।


मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीकी दक्षता सेप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से गुम मोबाइलों की व्यापक बरामदगी
कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
लोकसभा में सभापति ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश
राज्यसभा चुनाव: 26 सदस्य निर्विरोध चुने गए अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबला
सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग आरोपी के पिता को दी जमानत, महाराष्ट्र सरकार का विरोध
Bhopal में LPG सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर बैठक, कलेक्टर ने दिए निर्देश
शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत
इंदौर-शारजाह फ्लाइट 22 मार्च तक रद्द, यात्रियों को झटका