दक्षिण में कमल खिलाने की तैयारी में जुटी भाजपा
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव में कुछ माह शेष बचे हैं। यह देखकर सभी पार्टियों ने मीटिंग का दौर शुरू कर दिया है। मंगलवार को भी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष के साथ 2024 के लोकसभा चुनावों पर बैठक की। जिसमें दक्षिण में पार्टी की पकड़ को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई जिसमें कई अहम फैसले भी लिए गए।
भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि शाह और नड्डा ने सभी क्लस्टर प्रभारियों के साथ विचार-विमर्श किया और महिलाओं और पहली बार मतदाताओं तक कैसे पहुंचा जाए, इस पर भी चर्चा हुई। तावड़े ने कहा, बैठक का फोकस इस पर था कि बूथ स्तर पर संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, उन बूथों पर विशेष जोर दिया जाए जहां भाजपा अपेक्षाकृत कमजोर है। साथ ही उन क्षेत्रों के बारे में जहां भाजपा कम मजबूत है, वहां तमिल संगमम की तरह कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दक्षिणी राज्यों, पश्चिम बंगाल और बिहार में मतदाताओं और लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए विशेष योजनाएं और कार्यक्रम तैयार किए हैं। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी ने 543 लोकसभा सीटों को 146 समूहों में विभाजित कर प्रत्येक क्लस्टर का प्रभारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को बनाया है। जो बारीकी से चुनाव की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं।
दरअसल बीजेपी दक्षिण में अपनी पकड़ को मजबूत करने में जुटी हुई है। साल 2019 में बीजेपी ने केरल में 14 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन वहां पार्टी अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही। इसके बाद अब इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी साउथ में अपने पैर को मजबूत करने की योजना में लगी हुई है। इस बार बीजेपी साउथ में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश में है, इस लेकर बीजेपी नेता ताबड़तोड़ मीटिंग कर रहे हैं।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि