बिलासपुर के गेंदबाजों ने रायपुर को 247 रनों मै रोका, बिलासपुर की शानदार शुरुआत
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 17 मई से किया जा रहा है। जिसमें बिलासपुर ने अपना पहला मैच धमतरी के मैदान में रायपुर के मध्य खेलने उतरी जिसमें रायपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 83 ओवर में 247 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो। और रायपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हर्षित कुमार यादव ने सबसे अधिक 75 रनो का योगदान दिया इसके अलावा श्रेयांश अग्रवाल ने 62 रनो का योगदान दिया7 बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुऐ कप्तान आर्यन सिंह और शैवाल सरकार ने तीन तीन विकेट प्राप्त किए आरव राय ने 2 विकेट रणवीर चड्ढा, और सागर सिंह ने एक एक विकेट प्राप्त किए। इसके पश्चात बिलासपुर ने अपनी पहली पारी खेलते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 ओवर में बिना विकेट खोए 28 रन बना लिए है। जिसमें शैवाल सरकार नाबाद 15 रन और चेतन कुमार नाबाद 12 रन बनाकर खेल रहे हैं । अभी बिलासपुर को बढ़त बनाने के लिए 219 रन और बनाने है। मैच के निर्णायक शैलेश उपाधाय, कौशल वर्मा, स्कोरर मोहम्मद जाकिर, ऑब्जर्वर शेख अनवर बिलासपुर टीम के कोच मोइन मिर्जा और आयुष दीक्षित है। यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा दिया गया।


Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी