बिग बॉस 19: सलमान ने प्रणीत को सुनाई खरी-खोटी, घर में मचा हंगामा
मुंबई: चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन का पहला वीकएंड वार आज शनिवार को होने वाला है। इसमें शो होस्ट और अभिनेता सलमान खान कंटेस्टेंट से रूबरू होंगे और उन्हें एक हफ्ते का लेखा-जोखा बताएंगे। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो लॉन्च हुआ है, जिसमें अभिनेता कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे की खिंचाई करते दिख रहे हैं। आइए जानते हैं क्या बोले एक्टर।
सलमान खान ने प्रणीत मोरे की लगाई क्लास
जियो हॉटस्टार ने बिग बॉस 19 का एक 30 सेकेंड का प्रोमो लॉन्च किया है। इसमें सलमान खान स्टैंड कॉमेडियन और प्रतियोगी प्रणीत मोरे से बात करते दिख रहे हैं। अभिनेता ने कहा, ‘मुझे पता है आपने मेरे बारे में क्या-क्या बोला है, जो सही नहीं है। जोक्स जो आपने मारे हैं, अगर आप मेरी जगह होते और मैं आपकी जगह अंदर होता, तो आप कैसे रिएक्ट करते? लेकिन आपको लोगों को हंसाना था, मेरा नाम इस्तेमाल करके आपने वो किया।’ सलमान ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि आपको किसी भी तरह की बुराई करनी चाहिए।’ इससे प्रणीत काफी शर्मिंदा हो गए। साथ ही एक्टर के इतना बोलने पर बिग बॉस के घर के अंदर का माहौल काफी सीरीयस हो जाता है।
क्या प्रणीत मोरे हैं टारगेट पर?
आपको बताते चलें कि प्रणीत मोरे एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं और वो कॉमेडी वीडियोज बनाते हैं। उन्होंने कुछ वीडियोज सलमान खान पर भी बनाए हैं, अभिनेता उसी का जिक्र कर रहे हैं। आज 30 अगस्त को बिग बॉस 19 का वीकएंड वार होने वाला है, जिसमें साफ हो जाएगा कि प्रणीत के साथ क्या होता है।
ये कंटेस्टेंट आ रहे नजर
बिग बॉस 19 में कई कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। इनमें अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं।


CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर