छत्तीसगढ़ में इंटरनेशनल साइबर ठगी का बड़ा खुलासा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर| में क्राइम ब्रांच ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया. यह कॉल सेंटर अमेरिकन नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी करता था. शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित तीन फर्जी कॉल सेंटरों पर छापेमार कार्रवाई कर 40 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है|
पुलिस के मुताबिक, ये कॉल सेंटर गंज थाना क्षेत्र में एक और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित किए जा रहे थे. इसके अलावा फाफडीह इलाके में भी एक बड़े कॉल सेंटर का संचालन सामने आया है. आरोपियों के कब्जे से 20 लैपटॉप, 50 डेस्कटॉप और करीब 50 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं|
इंटरनेशनल साइबर ठगी ऐसे हुआ खुलासा
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी खुद को Amazon और Apple के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाते थे. गिरोह द्वारा इंटरनेट पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर इस तरह से अपलोड किए जाते थे कि वे गूगल सर्च में ऊपर दिखाई दें|
जब विदेशी नागरिक तकनीकी सहायता या रिफंड के लिए इन नंबरों पर कॉल करते थे, तो कॉल सेंटर में मौजूद डायलर उनसे संपर्क कर ठगी को अंजाम देते थे. आरोपी रात के समय कॉल सेंटर संचालित करते थे ताकि अमेरिकी और यूरोपीय समय के अनुसार लोगों से संपर्क किया जा सके. ठगी के लिए उन्हें लोन दिलाने, रिफंड प्रोसेस करने और टेक्निकल सपोर्ट देने का झांसा दिया जाता था|
कई राज्यों से जुड़े तार
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित विभिन्न राज्यों के निवासी हैं. इनमें से कई युवक-युवतियां 15 से 20 हजार रुपए मासिक वेतन पर काम कर रहे थे. गिरोह संगठित तरीके से अलग-अलग शहरों में सीमित समय के लिए कॉल सेंटर स्थापित करता था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके|


छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला