होली से पहले योगी सरकार ने कर्मचारियों के डीए को 4 फीसदी बढ़ाया
लखनऊ, अब योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को होली से पहले राज्य कर्माचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इससे यूपी के कर्मचारियों को बढ़े डीए का लाभ एक जनवरी 2024 से मिलेगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 10 लाख राज्यकर्मचारियों और 8 लाख शिक्षकों को फायदा होगा। होली से ऐन पहले योगी सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर 350 करोड़ का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें शेयर की गई जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी का एरियर उनके पीएफ खाते जमा होगा जबकि मार्च का डीए अप्रैल में सैलरी के साथ दिया जाएगा।
देश में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया तो यूपी ने भी राज्य के कर्मचारियों को तोहफा दे दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों का डीए 46 फीसदी से बढ़कर अब 50 फीसदी हो जाएगा। इस इजाफे के साथ ही उनकी सैलरी में भी बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
पीएम मोदी ने भी बीते दिनों केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद बड़ा ऐलान करते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद उन्हें मिलने वाला डीए 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गया था। केंद्र की ओर से कर्मचारियों और पेंशनर्स के फैसले से केंद्र सरकार के खजाने पर करीब 12,879 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों के बाद सैलरी में बढ़ोतरी के कैलकुलेशन को देखें तो अगर किसी कर्मचारी को 18 हजार रुपये बेसिक-पे मिलता है तो कर्मचारी का महंगाई भत्ता फिलहाल 46 फीसदी के हिसाब से 8 हजार 280 रुपये होता है वहीं इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अगर 50 फीसदी के हिसाब से गणना करें तो ये बढ़कर 9 हजार रुपये हो जाएगा। यानी उसके हाथ में आने वाले वेतन में सीधे तौर पर 720 रुपये का इजाफा देखने को मिलेगा।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही