मेजर महिला की हत्या की कोशिश, पति ने किया जानलेवा हमला
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सेना में मेजर के पद पर तैनात एक महिला की उसी के पति ने हत्या करने की कोशिश की है. बताया जा रहा है कि नया व्यापार शुरू करने के लिए आरोपी पति अपनी पत्नी से पैसे मांग रहा था, लेकिन जब पत्नी ने पैसे देने से मना किया तो उसने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना के बाद पीड़ित महिला ने SSP से घटना की शिकायत की है. वहीं, पुलिस ने भी मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है. केरल की रहने वाली महिला सुगिशना सुरेश सेना में मेजर के रूप में तैनात हैं. महिला की शादी 2 मई 2013 में केरल के रहने वाले श्रीदास एस से शादी हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं. महिला का आरोप है कि वह जब भी छुट्टी पर घर जाती थी, तो पति कारोबार के लिए पैसे मांगता था और न देने पर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज किया करता था. घर न बिगड़े इसलिए वह सब कुछ सहती रहीं. वहीं तबादला होने के बाद महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर बरेली आ गई.
पति की मारपीट से परेशान महिला ने SSP से की शिकायत
इसके कुछ समय बाद पति भी महिला के साथ आकर बरेली में रहने लगा. यहां आकर भी वह अपनी पत्नी के साथ दोबारा से पैसे के लिए मारपीट करने लगा. आरोपी पति ने कई बार पत्नी को जान से मारने की कोशिश, लेकिन किस्मत सही होने के चलते बच गई. पिता के क्रूर व्यवहार को देखकर बच्चे भी डरे सहमे रहने लगे थे. महिला ने परेशान होकर पति के खिलाफ SSP अनुराग आर्य से शिकायत की है. वहीं, SSP के निर्देश पर कैंट पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
पति के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
वहीं महिला मेजर ने अपने पति से अपनी जान का खतरा भी बताया है. महिला का आरोप है कि पति उनकी हत्या भी कर सकता है. इससे पहले भी आरोपी पति ने कई बार पत्नी की हत्या करने की कोशिश की है. पति आए दिन कारोबार करने के लिए पैसे मांगता है और पैसे ना देने पर जान से मारने की कोशिश करता है. पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि महिला मेजर की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव