भारत-पाकिस्तान के संबंध पर अमेरिका का आया बयान
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते जग जाहिर हैं। दोनों देशों में तनातनी चलती रहती है। इस बीच दोनों के संबंध को लेकर अमेरिका का बयान सामने आया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने भारत-पाकिस्तान को एक खास सलाह दी है।
सीधी बातचीत का किया समर्थन
अमेरिकी प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि वो भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ये बातचीत का क्या दायरा और गति होगी ये भारत और पाकिस्तान द्वारा निर्धारित किया जाना चाहिए, न कि अमेरिका द्वारा। मैथ्यू मिलर ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
वार्ता हम पर निर्भर नहीं: मिलर
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए बधाई दिए जाने और विशेषज्ञों द्वारा दोनों प्रधानमंत्रियों में शांति प्रक्रिया शुरू करने की क्षमता होने पर अमेरिका की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने ये बयान आया है। मिलर ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अपने महत्वपूर्ण संबंधों को महत्व देते हैं, लेकिन उन दोनों में बातचीत उन्हीं पर निर्भर है।
शहबाज ने दी थी बधाई, पीएम ने दिया था ये जवाब
बता दें कि 10 जून को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ लेने पर बधाई दी थी। को तीसरी बार पदभार ग्रहण करने पर मेरी हार्दिक बधाई। हाल के चुनावों में आपकी पार्टी की सफलता आपके नेतृत्व में लोगों के विश्वास को दर्शाती है। आइए हम नफरत की जगह उम्मीद लाएं और दक्षिण एशिया के दो अरब लोगों की नियति को आकार देने के अवसर का लाभ उठाएं।"
नवाज शरीफ के बधाई संदेश के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह उनके संदेश की सराहना करते हैं और उन्होंने कहा कि भारत के लोग हमेशा शांति, सुरक्षा और प्रगतिशील क्षेत्रों के पक्ष में खड़े रहे हैं।


कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे, भारत की छवि खराब कर रहे: गिरिराज सिंह का आरोप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
चिकित्सकों के संवेदनशील व्यवहार से मरीजों की आधी तकलीफ़ हो जाती है दूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 140 उम्मीदवारों पर बनाई सहमति, जल्द होगा ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
बिहार चुनाव में खर्च के मामले में बीजेपी आगे, कांग्रेस से चार गुना ज्यादा खर्च