ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब एजेंसी ने लगाया कईं लोगों को चूना, आठ गिरफ्तार
नवादा । बिहार में साइबर गैंग ने ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब एजेंसी के नाम पर ठगी का नया तरीका निकाला, लेकिन इसका भंडाफोड़ होते ही आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार ठगों ने जो तरीका अपनाया उसे जानकर हर कोई हैरान है। ये गैंग नवादा जिले में ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब एजेंसी चला रहा था। जिसका काम महिलाओं को गर्भवती करना था। और एवज मे उनको मोटी रकम देने का झांसा देते थे। इस फर्जी एजेंसी का ये ऑफर सेक्स के चक्कर में पड़े युवाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए काफी था। पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया और आठ लोगों को गिरफ्तार किया। जो पहले भोले-भाले लोगों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 799 रुपए ऐंठते थे। और फिर ऐसे महिलाओं को गर्भवती करने का ऑफर देते थे, जो बच्चा पैदा करने में असमर्थ थीं। सफलतापूर्व गर्भवती करने पर 13 लाख का रिटर्न देने का झांसा देते थे। हालांकि इस गैंग का सरगना मुन्ना भागने में सफल रहा है। पुलिस के मुताबिक इस गैंग के काम करने का तरीका चौंकाने वाला था। पहले व्हाट्सएप नंबरों पर लोगों से संपर्क करते थे। और फिर ऐसी महिलाओं को गर्भवती करने के लिए मदद मांगते थे जो पतियों और लिव-इन पार्टनर से प्रेग्नेट होने में असमर्थ थीं।
ऐसी महिलाओं की मदद करने वाले इच्छुक लोगों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 799 रुपए वसूले जाते थे। और फिर उन्हें महिलाओं की तस्वीरें भेजी जाती थी। ताकि वो खुद पसंदीदा महिला को चुन सकें। जिन्हें वो गर्भवती करना चाहते हैं। ये प्रोसेस पूरा होने पर उन लोगों से सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 5 हजार से 20 हजार रुपए की राशि जमा करने को बोला जाता था। महिला जितनी सुंदर होगी, सिक्योरिटी अमाउंट उतना ही ज्यादा होगा। एजेंसी के साइबर ठग ये भरोसा भी दिलाते थे कि सफल गर्भधारण होने पर 13 लाख रुपए पुरस्कार राशि के तौर पर दिए जाएंगे। और असफल रहने पर 5 लाख रुपए सांत्वना पुरस्कार के तौर पर दिया जाएंगे। ऐसे लुभावने ऑफर के चक्कर के सेक्स भूखे युवा फंस जाते थे। जिनसे ये गैंग बाद में मोटी रकम वसूलता था।


IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम