भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें
रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा 370 और एनडीए समेत 400 पार के नारे के साथ अपने मिशन को पूरा करने के लिए राम मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाएगी।छत्तीसगढ़ भाजपा भी गांव से लेकर शहरों तक पहुंचकर अयोध्या धाम में विराजित हुए भगवान श्रीराम के पीछे भाजपा और उससे जुड़े संगठनों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 10 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को भाजपा जन-जन तक पहुंचाने का रोड मैप तैयार कर रही है। अभी प्रदेश में गांव चलो अभियान चल रहा है।इसके लिए जिले में एक संयोजक और दो सह-संयोजक बनाए गए हैं। वही मंडल स्तर में एक संयोजक व एक सह-संयोजक बनाए गए हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव चलो अभियान में शामिल हो रहा है। देशभर के लगभग सात लाख गांवों में जाकर भाजपा कार्यकर्ता एक दिन का समय व्यतीत करने का लक्ष्य रखा है।गांव चलो अभियान का मुख्य विषय है कि गांव में जो समस्याएं हैं, वहां जाकर लोगों की समस्याओं के बारे में जानना है, आम जनता से मिलकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है साथ-ही-साथ पार्टी की जो गतिविधियां हैं, बूथ कमेटी, स्वच्छता अभियान, बूथों को किस तरह से मजबूत करने पर विचार, वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराना है।


एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट