आकाशवाणी को मिलेगा विविध भारती का पूर्ण कालिक चैनल
वाराणसी । आकाशवाणी वाराणसी केंद्र को विविध भारती का पूर्ण कालिक चैनल फिर से मिलने की संभावना है।पूर्ण कालिक चैनल मिलने पर एक बार फिर आकाशवाणी वाराणसी की प्रसारण परिधि में आने वाले श्रोता सुबह से रात तक मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद निर्वाध रूप से ले सकेंगे।3 साल पहले तक आकाशवाणी वाराणसी केंद्र विविध भारती के मुंबई केंद्र के सभी कार्यक्रमों के रिले करता था, कुछ तकनीकी कारणों से इस प्रसारण को किस्तों में बांट दिया गया। इसके पश्चात लगातार होने वाले प्रसारण की जगह सुबह 10:00 से 11 बजे,दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे और रात 9:30 से 10:00 तक के टाइम स्लॉट में बांट दिया गया।
पूर्ण कालिक चैनल मिलने पर न सिर्फ मुंबई केंद्र के कार्यक्रमों का प्रसारण निर्वाध रूप से होगा, बल्कि करीब चार से पांच घंटे का टाइम स्लॉट वाराणसी केंद्र के कार्यक्रमों के लिए भी मिलेगा। इसमें स्थानीय स्तर पर तैयार मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा। इसका बड़ा लाभ वाराणसी व आसपास के जिलों की कलाकारों को मिलेगा। संगीत,साहित्य और शैक्षणिक कार्यक्रमों में उनकी सभागिकताके अवसर बढ़ जाएंगे। विविध भारती का पूर्ण कालिक चैनल मिलने पर बनारस के कलाकारों को भी बड़ा फायदा होगा।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई