अजय देवगन ने साझा किया 'मैदान' का नया टीजर
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है। इससे पहले अजय देवगन ने फिल्म का नया टीजर वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान अमित शर्मा ने संभाली है। 'मैदान' वर्ष 1952 और 1962 के बीच भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम युग पर आधारित है। दर्शक दिल थामकर इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं ट्रेलर कितने बजे रिलीज होगा।
शानदार अंदाज में दिखे अजय देवगन
अजय देवगन इस फिल्म में भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे सैय्यद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। आज साझा किए वीडियो में अभिनेता का दमदार लुक नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने ट्रेलर जारी होने के समय का खुलासा किया है। फिल्म का ट्रेलर आज गुरुवार को तीन बजे जारी होगा। मालूम हो कि 'मैदान' में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि और गजराज राव जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं।
ईद पर होगी रिलीज
'मैदान' का निर्माण बोनी कपूर और जी स्टूडियोज कर रहे हैं। नए टीजर पर दर्शकों की खूब प्रतिक्रिया आ रही है। अजय देवगन की तारीफ में एक यूजर ने लिखा है, 'आप ऑलराउंडर हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम बड़ी बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'देखकर लग रहा है कि ट्रेलर में कुछ बड़ा धमाका होने वाला है'। अजय देवगन की 'मैदान' लंबे वक्त से रिलीज के लिए अटकी हुई थी। इस फिल्म का एलान 2018 में किया गया था। करीब चार साल के इंतजार के बाद इस साल ईद पर यह फिल्म दस्तक देने वाली है।
कल होगी शैतान रिलीज
'मैदान' के अलावा अजय देवगन के पास फिल्म 'शैतान' भी है, जो रिलीज से महज एक दिन दूर है। 'शैतान' शुक्रवार 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म शैतानी शक्तियों पर आधारित है। इसमें अजय देवगन के साथ आर.माधवन भी अहम भूमिका में हैं। माधवन 'शैतान' में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे।


मायावती की समर्थकों से अपील........बीएसपी के खिलाफ साजिश की जा रही, सभी इससे सतर्क रहें
‘कोई नहीं समझ सकता दुष्कर्म पीड़िता का दर्द’, कनी कुश्रुति ने बताया कैसे की ‘अस्सी’ के अपने किरदार की तैयारी
फाल्गुन मास में हुआ था भगवान शिव का विवाह, जानें धार्मिक मान्यता
प्रियंका चोपड़ा ने ‘वाराणसी’ को बताया करियर डिफाइनिंग फिल्म, राजामौली को लेकर कही ये बात
विपक्ष को लग सकता है बड़ा झटका, बंपर फायदे में रहेगी NDA
अरुणाचल और नागालैंड के जंगलों में आग बुझाने सेना-वायुसेना का युद्धस्तर पर काम जारी
मोहन सरकार का दावा, बजट 2047 का विजन, विपक्ष ने आंकड़ों का खेल बता ऐसे खोली पोल
शहडोल में हॉस्टल से गायब हुई छात्रा, रात में पाइप के सहारे नीचे उतरती दिखी