कृषि मंत्री कंषाना ने कार्यभार ग्रहण किया
भोपाल : किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण से पूर्व मंत्रालय में सपत्नीक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव कृषि श्री अशोक वर्णवाल, अन्य अधिकारी और जन-प्रतिनिधियों के साथ परिजन भी मौजूद रहे।
मंत्री श्री कंषाना ने युवा उद्यमियों को सौगात देने के साथ कार्य की शुरूआत की। उन्होंने 265 मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं के संचालन का जिम्मा युवा उद्यमियों को सौंपने संबंधी कार्य-योजना का अनुमोदन किया। इसके पूर्व एसीएस कृषि श्री वर्णवाल ने बताया कि कार्य-योजना के क्रियान्वयन से 265 मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं में मृदा नमूनों के परीक्षण का जिम्मा युवा उद्यमियों को मिलेगा। इससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और नि:संदेह बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।


Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
किसान महापंचायत से पहले सियासत तेज, मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान वायरल,चार बच्चे पैदा करने की अपील पर गरमाई सियासत
भोपाल से झारखंड के लिए दो नई ट्रेनों की सौगात