भारत के खिलाफ मिली हार के बाद जिम्बाब्बे टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा.....
शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 23 रन से मात दी। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 182 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसका पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 159 रन ही बना सकी।
जिम्बाब्वे की टीम की तरफ से सिर्फ डायोन मायर्स का बल्ला गरजा, जिन्होंने नाबाद 65 रन की पारी खेली। हालांकि, उनकी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। वहीं, हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा काफी भड़के हुए नजर आए और उन्होंने खिलाड़ियों पर हार का ठिकरा फोड़ा।
Sikandar Raza ने टॉप ऑर्डर को ठहराया हार का गुनहगार
दरअसल, भारत-जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे टीम की खराब फील्डिंग देखने को मिली। कई बार मिस फील्ड और ड्रॉप कैच का भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ ने फायदा उठाया।
गिल ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए, जबकि रुतुराज ने 49 रन की पारी खेली। वहीं, मैच में जिम्बाब्वे टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। सिर्फ डायोन मायर्स ने नाबाद 65 रन की पारी खेली।
भारत के खिलाफ मिली हार के बाद जिम्बाब्बे टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन कौदानर कहा कि पहले हमें अपनी फील्डिंग पर काफी गर्व हुआ करता था, लेकिन अब वहीं हमें डुबो रहा है। हमने करीब 20 रन एक्ट्रा दिए। हालांकि, हमारे टॉर ऑर्डर में अभी भी समस्या है और हम पिछले 15 साल में 15 ओपनिंग जोड़ी और खिलाड़ियों को आजमा चुके हैं, लेकिन हमें खिलाड़ियों को बैक करते रहना होगा और जब ये सेट हो जाएंगे तो चीजें हमारे पक्ष में होगी।
सिकंदर रजा ने आगे कहा कि हमारे देश में काफी अधिक क्रिकेट खेला जा रहा है, लेकिन अब समय आ गया है कि हम सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी। मैं युवा खिलाड़ियों की कुछ गलतियों को स्वीकार कर सकता हूं, लेकिन अनुभवी प्लेयर्स को आगे आना चाहिए।


पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी