2023 के बाद भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में किया सबसे खराब प्रदर्शन
IND vs AUS: टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी टीमों में से एक है। टीम इंडिया ने पिछले कुछ सालों में इस फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि साल 2021 और 2023 में भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला। भारतीय टीम के लिए यह साल काफी कमाल का रहा। हालांकि पिछले कुछ महीनों में अचानक से भारतीय टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिला है। यही कारण है कि टीम इंडिया साल 2023 के बाद एक शर्मनाक लिस्ट में टॉप पर है।
इस अनचाही लिस्ट में टॉप पर भारत
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के 5वें मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद टीम इंडिया सिर्फ 185 रन पर ही ऑलआउट हो गई। ऋषभ पंत भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने इस मुकाबले में 40 रनों की पारी खेली।
2023 के बाद हुआ ऐसा
साल 2023 के बाद यह 5वां मौका है जब टीम इंडिया किसी टेस्ट मैच की पहली पारी में 200 रन के अंदर ही ऑलआउट हो गई। यह किसी भी अन्य टीम के मुकाबले सबसे ज्यादा है। साल 2023 के बाद टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट की पहली पारी में सबसे ज्यादा बार 200 रन के अंदर ऑलआउट होने वाली टीम है। ऐसे में टीम इंडिया की बल्लेबाजी को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। एक समय था जब फैंस बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजों की शिकायत किया करते थे, लेकिन अब इसके उलट हो गया है।


अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई ने देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील
त्रिपुरा पहुंचेंगे अमित शाह, सीमा सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा
अन्नामलाई के बाद BJP के लिए चेतावनी, अमरिंदर सिंह भी हो सकते हैं बाहर
सरकार का राहत पैकेज घोषित, मृतकों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मिलेंगे
दिन में छाया अंधेरा, दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और हवाओं ने बढ़ाई ठंडक
सैकड़ों विदेशी डॉक्टर छोड़ सकते हैं अमेरिका, बढ़ी चिंता
थरूर ने युवाओं को चेताया, कहा- सोशल मीडिया मत नहीं बदलता, वोट ज़रूरी है
CM मोहन ने दिल्ली में बड़ा ऐलान: जनजातीय समुदाय UCC से अलग रहेगा
10वीं-12वीं के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए बड़ा सम्मान, CM देंगे प्रोत्साहन राशि
ट्विशा केस के आरोपी पति पर पुलिस की नजर, अस्पताल में बढ़ाई गई सुरक्षा