एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, कहा....
फेस और बॉडी फिगर को लेकर महिलाओं को अक्सर लोग जज करते हैं। एक लड़की की बात करते हुए दिमाग में तुरंत परफेक्ट फिगर, स्लिम वेस्ट जैसी तस्वीर आने लग जाती हैं। इन सभी वजहों से महिलाओं को अक्सर बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ है अभिनेत्री स्वरा भास्कर के साथ।
दरअसल बेटी के जन्म के समय स्वरा भास्कर बहुत ही ज्यादा मोटी हो गई थीं। उस समय की एक्ट्रेस की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने प्रेग्नेंसी वेट गेन पर एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया है।
फूड ब्लॉगर ने उड़ाया स्वरा का मजाक
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक फोटो कोलाज शेयर करते हुए फूड ब्लॉगर नलिनी उनागर ने कैप्शन में लिखा - इन्होंने क्या खाया? नलिनी ने स्वरा की दो फोटो शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो स्वरा की शादी के समय की है जिसमें वो बिल्कुल टोन्ड बॉडी में नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तस्वीर प्रेग्नेंसी के समय की है जिसमें स्वरा के चेहरे पर फैट साफ तौर पर देखा जा सकता है।
नलिनी के इस पोस्ट पर स्वरा ने तुरंत रिएक्ट किया। उनका री-ट्वीट करते हुए स्वरा ने लिखा- 'नलिनी उसे बेबी होने वाला था। कुछ और बेहतर ट्राई करो'।
पोस्ट पर भड़क गईं स्वरा
बता दें कि ये नलिनी वही हैं जिनकी एक पोस्ट देखकर स्वरा इससे पहले भी भड़क गई थीं। कुछ समय पहले नलिनी ने अपनी फूड प्लेट की एक तस्वीर शेयर करके एक कैप्शन लिखा था जिसे देखकर स्वरा तमतमा गई थीं। नलिनी ने लिखा था -'मुझे शाकाहारी होने पर गर्व है। मेरी प्लेट आंसुओं, क्रूरता और पाप से फ्री है।'
बता दें कि स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी नेता फहद अहमद से पिछले साल फरवरी में शादी कर ली थी। इसके बाद अगले महीने मार्च 2023 में कपल ने हल्दी, मेहंदी और शादी के फंक्शन रखे थे। इसके बाद जून में स्वरा ने अनाउंस किया कि वो फहद के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इसी साल सितंबर 2023 में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।


Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी