ताबड़ताड़ गोलियों की बौछार कर युवक की हत्या
अलीगढ। थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल के तेलीपाड़ा में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर हत्यारे फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। तलीपाड़ा का रहने वाला 25 वर्षीय आरिश पुत्र राशिद रोजा रखे हुए था वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था कि तभी कुछ युवक बाइक पर आए और आरिश पर एक के बाद एक आठ-नौ गोलियां चला दीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। मृतक आरिश तीन बेटों में बड़ा था। बेटे की हत्या से परिवार में मातम छा गया है। युवक को गोली मारने की सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग खड़े हैं, उनमें से एक बैठने की कोशिश करता है, तभी दो बाइक पर सवार युवक वहां रूके। युवकों ने एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सड़क पर गिरने के बाद भी हमलावरों ने गोली मारीं। हमलावर गोली मार कर बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए।


केकेआर के खिलाफ ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन पर मोहम्मद कैफ भड़के, उठाए सवाल
अनोखा ग्रीन कॉरिडोर: 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 7 घंटे का सफर घटकर 2.30 घंटे
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
नीतीश कुमार का अधूरा मिशन पूरा करेंगे निशांत? पटना में ‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’ के पोस्टर चर्चा में
जिला न्यायालय के पास चलती बाइक बनी आग का गोला, मचा हड़कंप
नक्सली कमांडर सोढ़ी केशा ने 42 साथियों संग किया आत्मसमर्पण
हिमाचल के कांगड़ा में भीषण हादसा, 90 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल