बहन के तिलक का सामान लेने निकला भाई, दो दोस्तों संग दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम
रायबरेली| जिले के जगतपुर के फतेहपुर मोलिया के पास बुधवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर गड्ढे में घुस गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी जगतपुर लाया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित बताया। तीनों युवक आपस में मित्र थे।ग्राम मदौलतपुर निवासी धनंजय सिंह (32), ग्राम अलीगंज डिगवा निवासी आशुतोष (35) व ग्राम परिहरी निवासी संदीप (35) बृहस्पतिवार की शाम को कार से रायबरेली आए थे। शहर में काम निपटाने के बाद तीनों दोस्त कार से वापस जगतपुर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम फतेहपुर मोलिया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और वह सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कार की रफ्तार अधिक होने से पेड़ से टकराने के बाद कार सड़क किनारे बने गड्ढे में घुस गई। इस दौरान कार सवार तीनों युवकों की मौत हो गई।घटना की जानकारी सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉक्टर लाइक अहमद ने तीनों को मृत बताया। उनके मुताबिक तीनों युवकों की मौत हादसे के दौरान ही हो गई थी। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत होने की बात बताई गई है। भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार किसकी है, इसकी जानकारी की जा रही है।
बहन के तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदली
संदीप की बहन रोली के तिलक समारोह के लिए घर पर खुशी का माहौल होने के साथ सभी तैयारी में लगे हुए थे। शाम को जब संदीप घर से बहन के तिलक का सामान लेकर निकले तो किसी ने सोचा नहीं था कि वह वापस घर नहीं लौट पाएंगे। बेटे की मौत की माता पिता बेसुध हो गए हैं तो वहीं रोली के लिए भाई की मौत किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। वह खुद को कोस रही थी कि तिलक समारोह के कारण भाई को घर से जाना पड़ा। उधर मृत धनंजय और अशोक के परिजन भी सीएचसी जगतपुर में रोते बिलखते दिखे। एक साथ तीन परिवारों की खुशियां खत्म हो गईं। सीएचसी में भारी भीड़ दिखी। जिसे पुलिस को नियंत्रित करना पड़ा। संदीप, अशोक और धनंजय के परिजन नियति के खेल के आगे पस्त दिखाई पड़े। वहीं तीनों गांवों में लोगों का जमघट लगा रहा। हर किसी की जुबान पर इस हादसे के साथ जगतपुर के गंगा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे की बात होती रही। गांवों के लोगों का कहना था कि जाने जगतपुर को किसकी नजर लग गई है कि हर दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है।
अलीगढ़ की है कार
जिस कार से हादसा हुआ है, वह अलीगढ़ के शिव कुमार के नाम पर रजिस्टर है। कार की दस साल एक माह पुरानी है और यूरो फोर का इंजन लगा है। कार की फिटनेस सात जनवरी 2031 तक है और टैक्स की वैधता 19 नवंबर 2030 तक है। प्रदूषण के कागज की वैधता 28 जून 2024 तक है और इंश्योरेंस 12 दिसंबर 2026 तक है। शिव कुमार कौन है और उनकी कार संदीप के पास कैसे आई, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। परिवार के लोग अभी कुछ भी बताने की हालत में नहीं है। सीएचसी से लेकर गांव तक मातम पसरा हुआ है।
विघायक ने सीएचसी जाकर घटना का लिया हाल
घटना की जानकारी मिलते ही ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय मौके पर गए और उन्होंने घटना के बाबत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिवार के लोगों को ढाढस बंधाया।


एनसीपी में उठापटक: सुनेत्रा पवार ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पद हुए गायब
IPL के बीच Sahiba Bali विवादों में, वीडियो वायरल
Donald Trump के बयान से बाजार में हलचल, MCX पर चांदी फिसली
Madhya Pradesh में कांग्रेस का टैलेंट हंट, डेटा साइंटिस्ट और प्रोफेसर बनने के लिए युवाओं ने दिखाया उत्साह
युद्ध के बीच भारत बना संकटमोचक, पड़ोसियों को दी एनर्जी सुरक्षा
रामायण पर बनीं सैकड़ों फिल्में और सीरियल, हर दौर में छाई राम कथा
चांद की ओर इंसानों की वापसी: NASA ने लॉन्च किया Artemis II मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रवाना
हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ ‘वाल्मीकि रामायण’ का भव्य पोस्टर