सोलर पैनल से दूर हुई चिंताराम की बिजली बिल की चिंता, ग्रामीणों के लिए बने मिसाल
रायपुर : खैरागढ़ जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ ग्रामीण अंचलों में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से जहां लोगों को बढ़ते बिजली बिलों से राहत मिल रही है, वहीं वे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं।
इसी क्रम में विकासखंड खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम सनडोंगरी के शिक्षक चिंताराम कंवर ग्रामीणों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आए हैं। उन्होंने अपने निवास की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कर यह सिद्ध कर दिया कि सौर ऊर्जा भविष्य की सबसे किफायती, स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा है।
चिंताराम कंवर ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए जनसंपर्क अभियान के माध्यम से प्राप्त हुई। योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल पंजीयन कराया और मात्र एक माह के भीतर उनके घर में सोलर संयंत्र की स्थापना पूर्ण हो गई। इस परियोजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन से कुल 1 लाख 08 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा दी जा रही भारी सब्सिडी एवं आसान मासिक किश्त (ईएमआई) की सुविधा से उन पर पड़ने वाला आर्थिक भार काफी कम हो गया है। वर्तमान में वे न केवल मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
चिंताराम कंवर की इस पहल से प्रेरित होकर जिले के अन्य ग्रामीणजन भी अब सौर ऊर्जा को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जिससे जिले में हरित ऊर्जा की ओर एक मजबूत कदम देखने को मिल रहा है।


मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
कानूनी लड़ाई में मिली राहत, फरमान खान को बड़ा फायदा
दुर्ग में ट्रैफिक सख्ती, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी
नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी
IPL 2026 में क्रुणाल का नया हथियार, बल्लेबाज भी हैरान