आगरा में अवैध रूप से रह रहे 38 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया गया
आगरा |यूपी के आगरा में अवैध रूप से रह रहे 38 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस उनके देश भेज दिया गया है। पुलिस ने अभियान चलाकर तीन साल पहले उन्हें पकड़ा था। इसके बाद कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई थी। शनिवार को जेल से निकलने के बाद सभी 38 बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने के आगरा से रवाना कर दिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (अभिसूचना) दिनेश सिंह ने बताया कि आगरा के सिकंदरा थानाक्षेत्र के सेक्टर-15 में अवैध रूप से रह रहे 38 बांग्लादेशी पकड़े गए और किसी के भी पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था।उन्होंने कहा कि सभी को अदालत में पेश किया गया और इसके बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी। सिंह के अनुसार 38 बांग्लादेशियों में 23 पुरुष, सात महिलाएं और आठ बच्चे हैं। पुरुष और महिलाएं जेल में थे जबकि बच्चे बाल आश्रय गृह में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि विदेशी अधिनियम के तहत सजा भुगत चुके आरोपियों और उनके बच्चों को शनिवार को भारत से निर्वासित करके उनके देश पहुंचाने के लिए आगरा से रवाना किया गया। सजा पूरी करने के बाद उन्हें शनिवार को वाहनों से बांग्लादेश सीमा तक भेजा गया। सिंह ने बताया कि उन्हें 13 जनवरी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया जाएगा।


Bilaspur: फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए रेलवे के अधिकारी, उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल किया भर्ती
CG Ration News: राशन दुकानों में चावल का स्टॉक नहीं, दुकानों से खाली हाथ लौट रहे BPL कार्डधारी
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया ने सुप्रीम कोर्ट में किया ED की गिरफ्तारी को चैलेंज, जमानत के लिए कवासी लखमा ने भी लगाई अर्जी
पत्नी की क्रूरता को माफ करने के बाद पति तलाक का हकदार नहीं: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
‘अविमुक्तेश्वरानंद हमारे गुरू भाई हैं, योगी की पुलिस ने गलत व्यवहार किया’, दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला
Nitin Nabin Networth: कितने अमीर हैं BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन? पत्नी के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी
Ind vs NZ Raipur: रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज, 40 हजार टिकट बुक, होटलों के बढ़ें दाम
‘मैदान पर उतरो तो पता चलेगा आसान क्या है’, संजय मांजरेकर पर भड़के विराट कोहली के बड़े भाई