दिव्या पाहुजा मर्डर केस में होटल मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गुरुग्राम । गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की कथित प्रेमिका और मॉडल दिव्या पाहुजा (27 साल) की गुरुग्राम के होटल में हत्या कर दी गई। मृतका संदीप की मुंबई में हुए एनकाउंटर मामले में आरोपी थी। इस मामले में गुरुग्राम डीएसपी क्राइम विजय प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी। उन्होंने कहा, '2 जनवरी की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती का शव बस स्टैंड के पास होटल सिटी प्वाइंट के पास मिला है। सीसीटीवी से पता चला कि लड़की की डेड बॉडी होटल से तीन लोगों द्वारा हटाया गया। मामले में होटल के मालिक अभिजीत सहित वहां काम करने वाले दो कर्मचारी हेमराज और ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।
हत्या में इस्तेमाल कार बरामद
दिव्या पाहुजा की हत्या में इस्तेमाल बीएमडब्ल्यू कार को पुलिस ने बरामद कर लिया। इसी कार का इस्तेमाल शव को ठिकाने लगाने में किया गया था। पुलिस ने बताया कि मृतका आरोपी अभिजीत के संपर्क में थी। अभिजीत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दिव्या पाहुजा के पास उसकी अश्लील फोटोज थीं। जिससे वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी।
रूम नंबर 111 में मिले खून के निशान
अभिजीत ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 2 जनवरी को सुबह वह होटल के कमरा नंबर 111 में थे। आरोपी दिव्या के मोबाइल से अश्लील फोटो डिलीट करवाना चाहता था, लेकिन मृतका ने मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताया। इस पर अभिजीत ने पाहुजा की गोली मारकर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज में रात्रि करीब पौने 11 बजे अभिजीत व एक व्यक्ति शव को कंबल में लपेटकर ले जाते दिखे हैं।


सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंडियन एयरलाइंस को खाड़ी क्षेत्र के 9 हवाई अड्डों से बचने और 32,000 फीट से नीचे न उड़ने की सलाह
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा
अबुझमाड़िया युवाओं ने अनुभव की लोकतंत्र की कार्यप्रणाली
कूटनीति के माहिर पीएम मोदी: कतर, फ्रांस, जॉर्डन, ओमान और मलेशिया के नेताओं से फोन पर बातचीत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में उद्योग जगत के साथ औद्योगिक निवेश पर करेंगे संवाद
आनंद एक ऐसी सुखानुभूति है, जो अर्थ क्रय से नहीं, अंतस से होती है अनुभूत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने पर शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा: मेरे अलावा कोई राज्यसभा नहीं जाएगा
चैत्र नवरात्रि पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात