राजमहल पर धावा: 15-20 हथियारबंद हमलावरों ने सक्ती रानी से की लूटपाट, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-सक्ती स्थित पीला राजमहल पर कब्जा करने और वहां मौजूद लोगों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सहित अन्य की तलाश की जा रही है।25 जून को लगभग 15 से 20 हथियारबंद लोगों ने राजमहल पर हमला कर दिया था।
15 से 20 हथियारबंद लोग थे हमले में शामिल
सभी लाठी, डंडे और टांगी जैसे हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने रानी के बेडरूम में घुसकर छेड़छाड़, तोड़फोड़ और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की। आरोपी पीछे के दरवाजे से फरार हो गए थे। मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि राजकुमार अग्रवाल, अमंग जोशी और राजेश शर्मा ने बाहर से लड़कों को बुलाकर हथियारों से लैस किया और उन्हें तुर्रीधाम में एकत्रित किया और वहीं से घटना को अंजाम दिया। अन्य फरार आरोपियों के बारे में जानकारी साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद सामने आ सकेगी।
आरोपी गिरफ्तार
प्रशांत राठौर (27 वर्ष), रिस्दा, बाराद्वार
भास्कर महिलांगे (26 वर्ष), दर्राभांठा, बाराद्वार
सुनील यादव (19 वर्ष), डेरागढ़, बाराद्वार
अमरदीप भैना (19 वर्ष), रिस्दा, बाराद्वार
कान्हा यादव (18), रिस्दा, बाराद्वार
एक अन्य नाबालिग
आरोपियों की तलाश में टीम गठित
अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एसपी अंकिता शर्मा ने एएसपी सक्ती के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया है। गिरफ्तार आरोपियों से रानी के कमरे से चुराए गए 48,300 रुपए भी बरामद किए हैं।


महिला आरक्षण पर सियासत तेज: अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर साधा निशाना
संसद में बड़ा सवाल: महिला आरक्षण-परिसीमन एक साथ क्यों? शाह ने दी सफाई, विपक्ष ने जताई आपत्ति
सही खानपान से कम करें लीवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा
विजय की TVK का आज घोषणापत्र जारी, कर्ज माफी से LPG तक बड़े वादों के संकेत
MP Board के छात्रों को मिला Second Chance Exam 2026 का मौका
कैंसर की शुरुआती पहचान में AI बना गेमचेंजर
सोनिया गांधी का बयान: महिला आरक्षण पर कांग्रेस स्पष्ट, राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर नजर
गुड बैक्टीरिया की कमी से हो सकती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं