25 अप्रैल तक आ सकते हैं, 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम
भोपाल । मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल और हाई सेकंडरी परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य बड़ी तेजी के साथ चल रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सूत्रों का कहना है, अगले एक सप्ताह के अंदर मूल्यांकन का काम पूरा हो जाएगा। मूल्यांकन के परीक्षण का कार्य भी शुरू हो गया है।
मंडल के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षण का कार्य पूरा होते ही, परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल तक घोषित करने का लक्ष्य मंडल द्वारा निर्धारित किया गया है। इसके हिसाब से सभी तैयारियां की जा रही हैं।
पांचवी और आठवीं के परीक्षा परिणाम मे विलंब
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की गई पांचवी और आठवीं की परीक्षा का मूल्यांकन कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है।इसका रिजल्ट घोषित करने में समय लगेगा। पांचवी और आठवीं के कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए शिक्षकों की कमी है। जिसके कारण मूल्यांकन का कार्य प्रभावित हुआ है।


मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीकी दक्षता सेप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से गुम मोबाइलों की व्यापक बरामदगी
कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
लोकसभा में सभापति ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश
राज्यसभा चुनाव: 26 सदस्य निर्विरोध चुने गए अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबला
सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग आरोपी के पिता को दी जमानत, महाराष्ट्र सरकार का विरोध
Bhopal में LPG सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर बैठक, कलेक्टर ने दिए निर्देश
शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत
इंदौर-शारजाह फ्लाइट 22 मार्च तक रद्द, यात्रियों को झटका