भोपाल में जल्द दौड़ेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें
भोपाल । राजधानी भोपाल में इस साल 100 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए शहर की सडक़ों पर जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। केंद्र सरकार यह बसें उपलब्ध करा रही है। पीथमपुर में आयशर कंपनी इन बसों का निर्माण कर रही है। इनका संचालन ग्रीनसेल मोबिलिटी लिमिटेड करेगी। बीसीएलएल नोडल एजेंसी होगी। इन बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन सहित डिपो बनाने का काम ग्रीनसेल कंपनी ही करेगी।डिपो के लिए कस्तूरबा नगर और बैरागढ़ में जगह भी तय हो गई है। 6 महीने में यह डिपो तैयार हो जाएंगे, तब तक बसों की पहली खेप भी आ जाएगी। बताया जा रहा है कि इन बसों के संचालन का खर्च 45 रुपए प्रति किमी आएगा। इसमें से केंद्र सरकार 22 रुपए प्रति किमी के हिसाब से सब्सिडी दे रही है। संचालन का बाकी खर्च बस के किराए और विज्ञापन आदि से निकाला जाएगा। पूरी तरह से एयर कंडीशंड इन बसों का रूट भी जल्द ही फाइनल हो जाएगा।
कम हो रहीं लो-फ्लोर बसें, कमांड सेंटर बंद
ई-बसें आने के बाद बीसीएलएल की मौजूदा डीजल लो फ्लोर बसें संचालित होती रहेंगी। वर्तमान में शहर में लो-फ्लोर बसों के कुल 25 रूट हैं। इन पर चार ऑपरेटर करीब 350 बसों का संचालन करते थे। एक ऑपरेटर के बाहर हो जाने और शेष बसों के कंडम हो जाने से मौजूदा स्थिति में सिर्फ 125 बसें ऑन रोड हैं। लो-फ्लोर बसों का लाइव लोकेशन देखने के लिए कंट्रोल कमांड सेंटर बनाया गया था। यह भी बीते कई महीनों से बंद है। बसों के एक जैसे पास बनना बंद हो गए हैं, ज्यादातर बस स्टॉप टूट और उखड़ चुके हैं। इनमें न तो डिस्प्ले बोर्ड हैं और न ही ठीक से बैठने की जगह हैं।
सभी बसें एसी, अधिक आरामदायक
केंद्र से मिलने वाली यह बसें आरामदायक और एसी रहेंगी। केंद्र ने ही इनका टेंडर जारी किया। टेंडर देने से लेकर ऑपरेटर तक केंद्र से तय हुआ है। बीसीएलएल सिर्फ नोडल एजेंसी होगी। यह लो-फ्लोर बस से अलग होंगी।


जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह