हम एक्टिंग कर रहे हैं; भारत-बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप कॉन्ट्रोवर्सी पर बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन ने तोड़ी चुप्पी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में एक महीने से भी कम का समय रह गया है, मगर अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बांग्लादेश टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा या नहीं। दरअसल, भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने मैच भारत से शिफ्ट कराने की मांग की थी। हालांकि रिपोर्ट्स हैं कि आईसीसी ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया है और कहा है कि या तो वह भारत में खेले या फिर अपने पॉइंट्स फोरफिटेड कर दें। आईसीसी के मेगा इवेंट से पहले इस विवाद ने बांग्लादेश खिलाड़ियों को तोड़कर रख दिया है। इसका खुलासा खुद उनके टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन ने किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी बस एक्टिंग कर रहे हैं कि उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता।
नादिन डी क्लर्क ने फिर हरमनप्रीत को चौंकाया, फैंस को याद आया वर्ल्ड कप का 'जख्म'
बांग्लादेशी क्रिकेटर रातों की नींद उड़ा रहे हैं क्योंकि ICC T20 वर्ल्ड कप में उनकी भागीदारी अनिश्चित बनी हुई है। BCB ने धमकी दी है कि अगर उनके मैच भारत से बाहर नहीं ले जाए गए तो वे आने वाले ग्लोबल टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।
नजमुल ने शुक्रवार को रिपोर्टर्स से साफ-साफ कहा, "सबसे पहले, अगर आप हमारे वर्ल्ड कप के नतीजे देखें, तो हमने कभी भी लगातार अच्छा क्रिकेट नहीं खेला है। पिछले साल, हमने अच्छा खेला था, लेकिन और भी बेहतर मौके थे, और हम उनका फायदा नहीं उठा पाए। लेकिन आप देखेंगे कि हर वर्ल्ड कप से पहले कुछ न कुछ होता ही है। मैं तीन वर्ल्ड कप के अपने अनुभव से यह कह सकता हूं - इसका असर होता है।"
नादिन डी क्लर्क ने MI के मुंह से छीनी जीत; ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच
उन्होंने आगे कहा, "अब, हम ऐसा दिखाते हैं जैसे हम पर किसी बात का असर नहीं होता, कि हम पूरी तरह से प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। आप लोग भी समझते हैं कि हम एक्टिंग कर रहे हैं - यह आसान नहीं है। मुझे लगता है कि खिलाड़ी अभी भी उन डिस्ट्रैक्शन को दूर रखने और टीम के लिए अच्छा परफॉर्म करने की कोशिश करते हैं। बेशक, अगर ये चीजें न होतीं तो बेहतर होता, लेकिन यह कुछ हद तक हमारे कंट्रोल से बाहर है।"उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ, या इसे कैसे कंट्रोल किया जा सकता था। फिर भी, मैं कहूंगा कि ऐसी परिस्थितियों में एक्टिंग करना भी मुश्किल है। अगर हम सही सोच के साथ वर्ल्ड कप में जाएं और कहीं भी खेलें, तो हमें इस बात पर फोकस करना चाहिए कि हम टीम के लिए अपना बेस्ट कैसे दें।"


राशिफल 05 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा बना आत्मनिर्भरता का आधार
पक्की छत ने महिलाओं को दिया सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास
कूनो में गूंजी चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी
किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अब बारिश में न टपकेगी छत, न सताएगा सीलन का डर, सुकलु राम के पक्के घर का सपना हुआ साकार
हर महीने की सहायता बनी राधा पुरामे की सेहत का सहारा
मध्यप्रदेश देश की फूड बॉस्केट बन चुका है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रानी दुर्गावती के दिखाए मार्ग से जनजातियों के विकास का नया अध्याय लिख रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उद्यानिकी फसल से तामेश्वर वर्मा की आय में हुई बढ़ोतरी