दिग्गज खिलाड़ी से प्रेरित वैशाली, ग्लोबल शतरंज में भारतीय ग्रैंडमास्टर आनंद के साथ चयन
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली तीन से 12 अक्तूबर तक लंदन में होने वाले ग्लोबल शतरंज लीग में पहली बार भाग लेने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वैशाली के उत्साह का कारण यह है कि उन्हें इसमें अपनी टीम के साथी और दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद से कुछ नया सीखने को मिलेगा। वैशाली को इस प्रतियोगिता में पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद के साथ गैंजेज ग्रैंडमास्टर्स की टीम में रखा गया है, जबकि उनके भाई आर प्रज्ञानंद नॉर्वे के मैगनस कार्लसन के साथ अल्पाइन एसजी पाइपर्स की टीम में शामिल हैं।
वैशाली ने कहा, मैं उस टीम में हूं जिसमें आनंद सर हैं। उनके साथ खेलना मेरे लिए विशेष होगा। इस तरह के टूर्नामेंट से निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को अपने खेल में सुधार करने में मदद मिलेगी। यह मेरे लिए कुछ नया सीखने का शानदार मौका होगा। मेरा भाई प्रज्ञानंद मैगनस कार्लसन की टीम में है जो उसके लिए काफी अच्छी बात है। बेशक हम एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे, लेकिन हमारी टीमें अलग हैं।


CM हिमंता के गोली चलाने वाले वीडियो पर बवाल, कांग्रेस बोली—यह नरसंहार का खुला आह्वान
परिवार शादी के जश्न में मस्त, इधर चोरों ने खाली घर पाकर कर दिया हाथ साफ
NSG हब पर ग्रुप कमांडर की कार जलाने का मामला, साजिश की आशंका
तिरुपति लड्डू विवाद में नया मोड़, साधु परिषद अध्यक्ष का बड़ा आरोप
भारत ने सेशेल्स के लिए खोला खजाना, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार
गुजरात–स्टारलिंक एलओआई साइन, सुदूर इलाकों में बढ़ेगी डिजिटल कनेक्टिविटी
सावरकर को भारत रत्न पर विपक्ष का तंज—बोले, उन्हें तो ब्रिटिश रत्न मिलना चाहिए
जीवाजी यूनिवर्सिटी के जूनियर स्टूडेंट्स में दहशत, UGC तक पहुंचे रैगिंग के मामले
जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार युवक को कुचला
भभूत समझकर चूहा मार दवा खा गई छात्रा, इलाज के दौरान तोड़ा दाम, 10 फरवरी से थे एग्जाम