Toxic Movie Fees: फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश बने राया, फीस जानकर चौंक जाएंगे आप
Toxic Movie Fees : साउथ सुपरस्टार यश अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। इस फिल्म में यश ‘राया’ नाम का बेहद पावरफुल किरदार निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रोल के लिए यश ने मेकर्स से भारी-भरकम फीस वसूली है, जिससे वह फिल्म के सबसे महंगे कलाकार बन गए हैं।
हॉटरफ्लाई की रिपोर्ट के अनुसार, यश ने ‘टॉक्सिक’ के लिए पूरे 50 करोड़ रुपये की फीस ली है, जो फिल्म के बाकी कलाकारों की तुलना में सबसे ज्यादा है। यह आंकड़ा उनकी स्टार पावर और बॉक्स ऑफिस वैल्यू को साफ दिखाता है।
कियारा से नयनतारा तक, जानिए किसने ली कितनी फीस
फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। वह ‘नादिया’ का किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए उन्हें करीब 15 करोड़ रुपये की फीस दी गई है।
साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा फिल्म में ‘गंगा’ के रोल में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस किरदार के लिए उन्होंने 12 से 18 करोड़ रुपये के बीच फीस चार्ज की है।
वहीं तारा सुतारिया फिल्म में ‘रेबेका’ का किरदार निभा रही हैं और इसके लिए उन्हें 2 से 3 करोड़ रुपये मिले हैं। हुमा कुरैशी भी फिल्म का हिस्सा हैं, जो ‘एलिजाबेथ’ के रोल के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये की फीस ले रही हैं।
इसके अलावा रुक्मणी वसंत फिल्म में ‘मेलिसा’ के किरदार में नजर आएंगी, जिसके लिए उन्हें 3 से 5 करोड़ रुपये की फीस दी गई है।
Toxic Movie Fees ने बढ़ाया बजट का लेवल
स्टारकास्ट की मोटी फीस को देखते हुए साफ है कि ‘टॉक्सिक’ बड़े बजट की मेगा फिल्म होने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।


पत्नी की क्रूरता को माफ करने के बाद पति तलाक का हकदार नहीं: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
‘अविमुक्तेश्वरानंद हमारे गुरू भाई हैं, योगी की पुलिस ने गलत व्यवहार किया’, दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला
Nitin Nabin Networth: कितने अमीर हैं BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन? पत्नी के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी
Ind vs NZ Raipur: रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज, 40 हजार टिकट बुक, होटलों के बढ़ें दाम
‘मैदान पर उतरो तो पता चलेगा आसान क्या है’, संजय मांजरेकर पर भड़के विराट कोहली के बड़े भाई
Republic Day 2026: 77वां या 78वां, साल 2026 में कौन सा गणतंत्र दिवस मनाएगा भारत? दूर करिए कंफ्यूजन
राहुल गांधी का मनरेगा को लेकर सरकार पर निशाना, गरीबों को भूखा रखना चाहते हैं PM मोदी
CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची EOW-ACB, 28 जनवरी को होगी सुनवाई