धुरंधर ने किया कमाल, 4 दिन में कमाए करोड़, जवान-एनिमल-टाइगर के रिकॉर्ड तोड़े
बॉलीवुड | रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को थिएटर्स में लगे अभी बस 4 ही दिन हुए हैं. पर फिल्म ने 3 ही दिन में 100 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वीक डेज में पहुंचते ही फिल्म के कारोबार में काफी कमी आई है, पर वो फिर भी 20 करोड़ से ज्यादा है. जितना ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह का अंदाज छा गया, उससे कई गुना ज्यादा पसंद रहमान डकैत को किया जा रहा है. जिसका रोल अक्षय खन्ना ने निभाया है. हर तरफ उनका स्टाइल और डांस का वीडियो वायरल है. वहीं SP चौधरी असलम के किरदार में संजय दत्त ने भी काफी इम्प्रेस कर दिया है. इसी बीच फिल्म ओटीटी डील से कितने करोड़ छापे हैं, जान लीजिए |
किसी भी फिल्म का बजट निकालने के लिए थिएट्रिकल राइट्स और नॉन थिएट्रिकल राइट्स काफी अहम किरदार निभाते हैं. अब क्योंकि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का पार्ट 2 अगले साल 19 मार्च, 2026 में रिलीज किया जाएगा. तो काफी तगड़ा बज भी बना हुआ है. यूं तो यह बात हर कोई जानता है कि थिएटर्स के बाद नेटफ्लिक्स पर ही फिल्म को दिखाया जाएगा. पर क्या आप जानते हैं कि यह ओटीटी डील कितने करोड़ में कंफर्म की गई है. ‘धुरंधर’ ने रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, शाहरुख खान की ‘जवान’ और सलमान खान की ‘टाइगर 3’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है |
कितने करोड़ में हुई ‘धुरंधर’ की OTT डील?
हाल ही में एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि ‘धुरंधर’ की ओटीटी डील भी कई करोड़ में हुई है. नेटफ्लिक्स ने ‘धुरंधर’ के स्ट्रीमिंग राइट्स 130 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. जिसमें सिर्फ एक ही नहीं, बल्कि दोनों पार्ट्स शामिल हैं. यानी पार्ट 1 और पार्ट 2 के राइट्स लगभग 65 करोड़ रुपये में बिके हैं. यूं तो बड़ी फिल्मों की ओटीटी डील रिकॉर्डतोड़ कीमतों पर होती हैं, पर छोटी फिल्मों को ओटीटी डील से कुछ खास कमाने का मौका नहीं मिलता है. हालांकि, रणवीर सिंह के करियर में भी यह एक बड़ा मौका है क्योंकि यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी OTT डील है |
इससे पहले रणवीर सिंह की किसी भी फिल्म की ओटीटी डील इतने महंगे प्राइज पर नहीं हुई है. ये रही रणवीर सिंह की फिल्मों की लिस्ट-
1. 83- 30 करोड़ (नेटफ्लिक्स) 2. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 80 करोड़ (अमेजन प्राइम वीडियो)
इन तीन बड़ी फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड
साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘जवान’ ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था | फिल्म के डिजिटल राइट्स 120 करोड़ में नेटफ्लिक्स ने खरीदे थे. जबकि, एनिमल के भी इतने में ही बिके थे, जो 120 करोड़ में बेचे गए थे | साथ ही सलमान खान की ‘टाइगर 3’ के ओटीटी राइट्स 95 करोड़ में बेचे गए थे |


Bilaspur: फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए रेलवे के अधिकारी, उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल किया भर्ती
CG Ration News: राशन दुकानों में चावल का स्टॉक नहीं, दुकानों से खाली हाथ लौट रहे BPL कार्डधारी
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया ने सुप्रीम कोर्ट में किया ED की गिरफ्तारी को चैलेंज, जमानत के लिए कवासी लखमा ने भी लगाई अर्जी
पत्नी की क्रूरता को माफ करने के बाद पति तलाक का हकदार नहीं: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
‘अविमुक्तेश्वरानंद हमारे गुरू भाई हैं, योगी की पुलिस ने गलत व्यवहार किया’, दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला
Nitin Nabin Networth: कितने अमीर हैं BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन? पत्नी के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी
Ind vs NZ Raipur: रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज, 40 हजार टिकट बुक, होटलों के बढ़ें दाम
‘मैदान पर उतरो तो पता चलेगा आसान क्या है’, संजय मांजरेकर पर भड़के विराट कोहली के बड़े भाई