भारतीय कुश्ती संघ की अयोध्या में प्रस्तावित बैठक अचानक रद्द....
अयोध्या : भारतीय कुश्ती संघ की आज अयोध्या में प्रस्तावित बैठक अचानक रद्द हो गई। बैठक में शामिल होने आए भारतीय कुश्ती संघ के दिल्ली अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने कहा कि ऊपर से आदेश आया है। इसके बाद बैठक और कुश्ती प्रतियोगिता सब रद्द कर दी गई है।
अयोध्या में आयोजित काउंसिल की बैठक में 68 लोगों को शामिल होना था। इसमें से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान आदि स्थानों से 22 सदस्य शनिवार रात बैठक स्थल होटल रॉयल हेरिटेज पहुंच गए थे। अचानक बैठक रद्द होने के बाद सब वापस लौट गए। कुछ सूचना मिलने के बाद आधे रास्ते से लौट गए और कुछ सदस्य हनुमानगढ़ी दर्शन करने चले गए।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर महिला खिलाड़ियों ने गंभीर आरोप लगाए थे और उसके बाद बकायदा दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया गया था। बैठक में सांसद बृजभूषण शरण सिंह को भी शामिल होना था लेकिन वो नहीं आए। मौके पर ये चर्चा थी कि उनके बेटे करन भूषण और प्रतीक भूषण होटल के अंदर मौजूद हैं लेकिन होटल में आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 नवंबर 2025)
कोरिया में 15 नवम्बर को मनाया जाएगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस
गरीबी को मात देकर आत्मनिर्भर बनी बुटकी
श्रमिकों की मुस्कान बनी मिनीमाता महतारी जतन योजना
किसानों के लिए सम्मान और समृद्धि का प्रतीक बनी भावान्तर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शिक्षा और सड़क से खुलेगा विकास का रास्ता
कांगेर घाटी में 5 से 7 दिसंबर तक होगा बटरफ्लाई मीट
राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान विभाग के अधिकारीयों/ कर्मचारियों की की गई एन सी डी स्क्रीनिंग
स्पेस टेक पॉलिसी-2025 शीघ्र होगी लागू मध्यप्रदेश भरेगा नई उड़ान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रवांडा प्रतिनिधिमंडल ने किया कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय भोपाल का भ्रमण