पुरानी या खंडित हो गई है घर में रखी लड्डू गोपाल की मूर्ति? तो क्या करें इस प्रतिमा का?
भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप यानी कि लड्डू गोपाल की पूजा लगभग घरों में की जाती है और इन्हें घर में किसी नन्हें बालक की तरह रखा जाता है. उन्हें खाने पीने की चीजें खुद खाने से पहले अर्पित की जाती हैं. उन्हें स्नान कराना, कपड़े पहनाना और भोग लगाने से लेकर सुलाने तक का ख्याल रखा जाता है. लेकिन जब यह मूर्ति अधिक पुरानी हो जाती है या खंडित हो जाती है तो क्या करना चाहिए?
कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि मूर्ति पुरानी होने पर दूसरी मूर्ति स्थापित करना चाहिए लेकिन क्या जिस मूर्ति की आपने सालों से पूजा की और अपने घर का सदस्य माना उसे घर से बाहर करना ठीक है?
मूर्ति खंडित हो तो क्या करें?
यदि आपके घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति किसी कारणवश खंडित हो गई है तो ऐसी स्थिति में आपको उसे बदल लेना चाहिए क्योंकि, वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी देवी या देवता की खंडित मूर्ति को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता. ऐसे में आप खंडित मूर्ति को किसी साफ या पवित्र स्थान पर रख सकते हैं. आप चाहें तो ऐसी मूर्ति को किसी पवित्र या पूजनीय वृक्ष के नीचे भी रख सकते हैं और उसकी जगह नई मूर्ति घर में स्थापित कर सकते हैं.


नदी-नाला पार कर पैदल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मिल रही मजबूती– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
कवर्धा में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकों का आभार - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
सिम्स के विशेषज्ञों ने विश्व पुनर्जीवन सम्मेलन–2025 में रखा शोध — प्री-इक्लेम्पसिया, इक्लेम्पसिया और माइक्रोबायोटा पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा
बुंदेलखंड धरा है हीरों और महावीरों की : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पटियाला में दिलजीत की फिल्म शूटिंग पर हंगामा, प्रशासन ने किया नियंत्रण
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम 2026 में होगा तैयार, त्रिशूल-डमरू की डिज़ाइन बनी आकर्षण केंद्र