गोल्ड मेडलिस्ट अरदश नदीम की संदिग्ध मीटिंग: हाफिज सईद गैंग के साथ बातचीत कैमरे में कैद
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम के पाकिस्तान पहुंचने पर जबरदस्त स्वागत किया गया। हर कोई मिलने और गिफ्ट में कुछ न कुछ देने के लिए बेताब नजर आ रहा है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह गोल्डन बॉय अमेरिका द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए एक आतंकी के साथ मीटिंग करते नजर आ रहा है। इस पूरी बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो के अनुसार नदीम को मोहम्मद हारिस धर के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, धर प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के राजनीतिक मोर्चे मिल्ली मुस्लिम लीग के संयुक्त सचिव है। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के एक वर्ग ने दावा किया है कि दोनों के बीच बैठक नदीम के पाकिस्तान लौटने के बाद हुई थी, सूत्रों ने अभी तक बैठक के समय की पुष्टि नहीं की है।
उनके अनुसार, यह पुष्टि नहीं हुई है कि कैमरे पर कैद हुई बातचीत अरशद के पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण जीतने के बाद हुई थी या उससे पहले। हालांकि, इस वीडियो ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। शायद ही किसी को उम्मीद रही होगी कि इंटरनेशनल लेवल का एथलीट इस तरह किसी आतंकी से मुलाकात करेगा। वीडियो में हारिस धर उनसे वादे भी करता दिख रहा है।
उल्लेखनीय है कि MML हाफिज सईद द्वारा संचालित एक संगठन है, जिसे 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। 2018 में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने 7 विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादियों का नाम लिया था, जिसमें एमएमएल अध्यक्ष सैफुल्लाह खालिद, मुजम्मिल इकबाल शशिमी, हारिस धर, ताबिश कय्यूम, फैयाज अहमद, फैसल नदीम और मोहम्मद एहसान के नाम शामिल थे। उन पर लश्कर के लिए काम करने का आरोप है।


बड़ी योजनाओं में खर्च पिछड़ा: केंद्र सरकार कर पाई सिर्फ 40% बजट का उपयोग
जहां शिक्षा का प्रकाश फैलता है, वहीं से विकास का मार्ग निकलता है: गोविंद सिंह राजपूत
मप्र के पूर्व गृहमंत्री ने बलात्कार आरोपी दाती बाबा का किया भव्य स्वागत
CM हिमंता के गोली चलाने वाले वीडियो पर बवाल, कांग्रेस बोली—यह नरसंहार का खुला आह्वान
परिवार शादी के जश्न में मस्त, इधर चोरों ने खाली घर पाकर कर दिया हाथ साफ
NSG हब पर ग्रुप कमांडर की कार जलाने का मामला, साजिश की आशंका
तिरुपति लड्डू विवाद में नया मोड़, साधु परिषद अध्यक्ष का बड़ा आरोप
भारत ने सेशेल्स के लिए खोला खजाना, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार
गुजरात–स्टारलिंक एलओआई साइन, सुदूर इलाकों में बढ़ेगी डिजिटल कनेक्टिविटी
सावरकर को भारत रत्न पर विपक्ष का तंज—बोले, उन्हें तो ब्रिटिश रत्न मिलना चाहिए