वो मेरे लिए स्कूल, कॉलेज और... रेखा ने अमिताभ बच्चन को लेकर किया बड़ा खुलासा
रेखा और अमिताभ बच्चन के प्यार के चर्चे तो सभी ने सुने हैं. उनकी प्रेम कहानी के किस्से कभी न कभी कुरेद दिए जाते हैं. जब रेखा का नाम लिया जाता है तो उनके साथ अमिताभ बच्चन का नाम अनायास ही मुंह पर आ जाता है. इनके लिए भी कहा जाता था कि चाहे फिल्म हो या फिर असल जिंदगी, ये एकदूसरे के लिए ही बने हैं. हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और ये आइकॉनिक जोड़ी हमेशा के लिए जुदा हो गई. रेखा और अमिताभ बच्चन ने फिल्म सिलसिला में आखिरी बार साथ में काम किया था, इसके बाद दोनों कभी साथ नजर नहीं आए. हालांकि कुछ साल पहले रेखा ने एक बार फिर कबूला था कि अमिताभ बच्चन उनकी जिंदगी में कितना मायने रखते हैं.
रेखा अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं. आज भी जब पूरे साज-शृंगार के साथ लोगों के सामने आती हैं तो उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है. रेखा ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो आज भी अमिताभ बच्चन की एक्टिंग की बहुत बड़ी फैन हैं. रेखा उनको अपना स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी सबकुछ मानती हैं. इसके अलावा रेखा खुद में आए बदलाव का श्रेय भी अमिताभ बच्चन को देती हैं.
ये मेरे लिए नुकसान है
साल 2006 में रेखा ने फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि सिलसिला के बाद कभी कोई ऐसा मौका नहीं मिला, जिसमें वो अमिताभ बच्चन के साथ काम कर सकें. रेखा ने कहा, “मेरा ये नुकसान है कि मुझे एक्टर के तौर पर कभी भी अमित जी की ग्रोथ को शेयर करने का मौका नहीं मिल पाया.” रेखा का ये भी कहना था कि सिलसिला के बाद वो उनके साथ कभी काम नहीं कर पाईंं. उन्होंने कहा था कि उनको इसके लिए सही मौके का इंतजार है.
साथ में की ये फिल्में
अमिताभ बच्चन और रेखा ने दो अंजाने, सिलसिला, मिस्टर नटवरलाल, मुकद्दर का सिकंदर, गंगा की सौगंध, अलाप, खून पसीना जैसी तमाम फिल्मों में साथ में काम किया है. ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगहों पर इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था.


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मिल रही मजबूती– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
कवर्धा में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकों का आभार - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
सिम्स के विशेषज्ञों ने विश्व पुनर्जीवन सम्मेलन–2025 में रखा शोध — प्री-इक्लेम्पसिया, इक्लेम्पसिया और माइक्रोबायोटा पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा
बुंदेलखंड धरा है हीरों और महावीरों की : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पटियाला में दिलजीत की फिल्म शूटिंग पर हंगामा, प्रशासन ने किया नियंत्रण
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम 2026 में होगा तैयार, त्रिशूल-डमरू की डिज़ाइन बनी आकर्षण केंद्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराजा छत्रसाल और सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया
ससुराल में बेइज्जती नहीं हुई बर्दाश्त, घर आकर पत्नी से मारपीट कर जिंदा जलाया