रश्मिका मंदाना ने की रिटायरमेंट को लेकर खुलकर बात, कहा.....
रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा पर राज करने के बाद बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान कायम कर चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को जिम में वर्काउट के दौरान चोट लगी थी। इस वजह से उन्होंने सिकंदर की शूटिंग को भी कुछ समय के लिए टाल दिया था। बीते दिन एक्ट्रेस को पैर में फ्रैक्चर के साथ छावा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में देखा गया। इस दौरान उनकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
छावा में महारानी के रोल में नजर आएंगी रश्मिका
रश्मिका फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद इमोशनल नजर आईं। छावा में महारानी येसुबाई के किरदार की भूमिका में एक्ट्रेस को देखा जाएगा। इस किरदार की भूमिका निभाकर अभिनेत्री खुश भी हैं, लेकिन उन्होंने एक बयान से अपने फैंस को हैरान भी कर दिया है। जी हां, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची रश्मिका ने रिटायरमेंट के बारे में खुलकर बात की है।
येसुबाई की भूमिका को लेकर एक्ट्रेस ने क्या कहा?
एक्ट्रेस ने छावा में अपने किरदार को लेकर उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, 'दक्षिण से आने वाली लड़की के लिए महारानी येसुबाई का किरदार निभाना एक सपने के सच होने के बराबर और इसके लिए मैं डायरेक्टर लक्ष्मण सर का शुक्रिया अदा करती हूं। मेरे लिए यह सम्मान की बात है।
रश्मिका ने अपनी बात पूरी करते हुए रिटायरमेंट का जिक्र छेड़ दिया। उन्होंने कहा-
मैं लक्ष्मण सर से कहती हूं कि छावा के बाद, मैं रिटायर होने के लिए भी तैयार हूं। मैं बिल्कुल भी रोने वाली एक्ट्रेस नहीं हूं, लेकिन इस ट्रेलर को देखने के बाद मैं इमोशनल हो गई हूं।
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टार छावा का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इसमें उनके अलावा, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, नील भूपालम, संतोष जुवेकर और प्रदीप रावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी फिल्म
छावा के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इससे अंदाजा लग गया है कि दर्शक इस मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। बात रिलीज डेट की करें तो सिनेमाघरों में छावा को छत्रपति शिवाजी की जयंती से कुछ दिन पहले उतारा जाएगा। विक्की और रश्मिका स्टारर फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है।
रश्मिका मंदाना के बारे में बता दें कि एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी भूमिका को पसंद किया गया। इसके बाद अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 में भी एक्ट्रेस के श्रीवल्ली के किरदार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।


लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल