प्रदीप रंगनाथन की ‘डूड’ को सोशल मीडिया पर मिला मिक्स रिव्यू, किसी ने बताया हिट तो किसी ने फ्लॉप
मुंबई: प्रदीप रंगनाथन और ममिथा बैजू अभिनीत बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'डूड' आखिरकार आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में आ ही गई है। इस फिल्म को देखकर यूजर्स एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे अच्छी शुरुआत के बाद धीमी बताया है। चलिए जानते हैं क्या बोल रहे यूजर्स।
क्या बोल रहे यूजर्स?
कीर्तिस्वरन निर्देशित 'डूड' को दर्शकों द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म पहले भाग में आपको हंसाती है और दूसरे भाग में थोड़ा इमोशन करती है। हालांकि, यह दूसरे पार्ट से श्लो हो जाती है। इसके अलावा कुछ यूजर्स इसे पसंद भी कर रहे हैं।
फिल्म के बारे में
मुख्य अभिनेता प्रदीप रंगनाथन के अलावा, इस फिल्म में ममिथा बैजू, आर. सरथ कुमार, हृदु हारून, रोहिणी, ऐश्वर्या शर्मा, द्रविड़ सेल्वम और अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर ने माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया गया है।


राशिफल 05 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा बना आत्मनिर्भरता का आधार
पक्की छत ने महिलाओं को दिया सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास
कूनो में गूंजी चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी
किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अब बारिश में न टपकेगी छत, न सताएगा सीलन का डर, सुकलु राम के पक्के घर का सपना हुआ साकार
हर महीने की सहायता बनी राधा पुरामे की सेहत का सहारा
मध्यप्रदेश देश की फूड बॉस्केट बन चुका है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रानी दुर्गावती के दिखाए मार्ग से जनजातियों के विकास का नया अध्याय लिख रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उद्यानिकी फसल से तामेश्वर वर्मा की आय में हुई बढ़ोतरी