नए साल से पांच फीसदी महंगी हो जाएगी वाहनों की प्रदूषण जांच
लखनऊ । आगामी नये वर्ष 2025 से वाहनों की प्रदूषण जांच महंगी हो जाएंगी। सभी तरह के वाहनों की प्रदूषण जांच के शुल्क में पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जा रही है। नई दरों का आदेश अपर परिवहन आयुक्त पुष्पसेन सत्यार्थी की ओर से जारी कर दिया गया है। यह आदेश एक जनवरी, 2025 से लागू हो जाएगा।
जारी आदेश के मुताबिक पेट्रोल चालित दो पहिया वाहन के लिए 65 रुपये, तिपहिया वाहन (पेट्रोल-एलपीजी-सीएनजी) के लिए 85 रुपये और चौपहिया वाहनों (पेट्रोल-एलपीजी-सीएनजी) के लिए भी 85 रुपये प्रदूषण जांच के लिए देने होंगे। डीजल से चलने वाले तिपहिया व चौपहिया वाहनों के प्रदूषण की जांच के लिए 115 रुपये देने होंगे। इस संबंध में परिवहन आयुक्त की तरफ से सभी आरटीओ व एआरटीओ को आदेश भेज दिया गया है। वाहनों की प्रदूषण की जांच न होने पर 10 हजार रुपये का चालान हो सकता है। डीजल, पेट्रोल, सीएनजी व एलपीजी से चलने वाले वाहनों को हर छह महीने में प्रदूषण की जांच कराना अनिवार्य होता है। लखनऊ में प्रदूषण की जांच के लिए 210 से अधिक केंद्र हैं। अभी तक पेट्रोल वाले दो पहिया वाहनों के लिए 60 रुपये, डीजल वाहनों के लिए 110 रुपये और पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी से चलने वाले तिपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए 80 रुपये देने पड़ते थे।


‘मैदान पर उतरो तो पता चलेगा आसान क्या है’, संजय मांजरेकर पर भड़के विराट कोहली के बड़े भाई
Republic Day 2026: 77वां या 78वां, साल 2026 में कौन सा गणतंत्र दिवस मनाएगा भारत? दूर करिए कंफ्यूजन
राहुल गांधी का मनरेगा को लेकर सरकार पर निशाना, गरीबों को भूखा रखना चाहते हैं PM मोदी
CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची EOW-ACB, 28 जनवरी को होगी सुनवाई
77वें गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे 10 हजार मेहमान, सरकार बोली- मकसद जन भागीदारी बढ़ाना