ब्रूसेल्स में डायमंड लीग 2024 का मेंस जैवलिन थ्रो फाइनल, नीरज चोपड़ा पर सबकी नजरें
14 सितंबर को मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट डायमंड लीग 2024 का फाइनल बेल्जियम के ब्रूसेल्स में होना है। पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा पर एक बार फिर इस फाइनल में सबकी नजरें होंगी। तोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल विनर नीरज चोपड़ा ने ओवरऑल स्टेंडिग में चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दोहा और लुसाने में वन डे इवेंट में दो बार दूसरे स्थान पर रहने के कारण उन्हें 14 अंक मिले हैं। नीरज चोपड़ा ने पिछले महीने लुसाने में सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ 89.49 मीटर का थ्रो किया था। जो उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। सभी फाइनलिस्ट में से केवल पीटर्स ने उनसे इस सीजन में बेहतर दूरी हासिल की है। उन्होंने लुसाने में 90.61 मीटर का थ्रो फेंका था। हालांकि नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2024 जीतने के फेवरेट हैं।
कब और कहां होगा डायमंड लीग 2024 मेंस फाइनल इवेंट
नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग 2024 मेंस फाइनल इवेंट 14 सितंबर यानी शनिवार को रात 11 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगा। नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग 2024 मेंस फाइनल इवेंट ब्रूसेल्स के किंग बाउडोइन स्टेडियम में होगा।


मप्र के पूर्व गृहमंत्री ने बलात्कार आरोपी दाती बाबा का किया भव्य स्वागत
CM हिमंता के गोली चलाने वाले वीडियो पर बवाल, कांग्रेस बोली—यह नरसंहार का खुला आह्वान
परिवार शादी के जश्न में मस्त, इधर चोरों ने खाली घर पाकर कर दिया हाथ साफ
NSG हब पर ग्रुप कमांडर की कार जलाने का मामला, साजिश की आशंका
तिरुपति लड्डू विवाद में नया मोड़, साधु परिषद अध्यक्ष का बड़ा आरोप
भारत ने सेशेल्स के लिए खोला खजाना, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार
गुजरात–स्टारलिंक एलओआई साइन, सुदूर इलाकों में बढ़ेगी डिजिटल कनेक्टिविटी
सावरकर को भारत रत्न पर विपक्ष का तंज—बोले, उन्हें तो ब्रिटिश रत्न मिलना चाहिए
जीवाजी यूनिवर्सिटी के जूनियर स्टूडेंट्स में दहशत, UGC तक पहुंचे रैगिंग के मामले
जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार युवक को कुचला