पेरिस पैरालंपिक में भारत 12 खेलों में लेगा हिस्सा, PM Modi ने दी शुभकामनाएं
भारत आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लगातार 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी पैरालंपिक खेलों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। इस साल पैरालंपिक खेलों का आयोजन 28 अगस्त से आठ सितंबर के बीच पेरिस में ही होगा।
भारत पेरिस में शुरू होने वाले पैरालंपिक में 12 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेगा जिसमें पैरा साइकिलिंग, पैरा नौकाचालन और दृष्टिबाधित जूडो देश की नई स्पर्धाएं होंगी। इसके अलावा तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कैनोइंग, पावरलिफ्टिंग, रोइंग, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस और ताइक्वांडो जैसे खेल भी शामिल हैं। भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) ने बुधवार को घोषणा की यह भारत के पैरालंपिक खिलाड़ियों की बढ़ती विविधता और प्रतिभा को दर्शाता है।
आंध्र प्रदेश के अरशद शेख पैरा साइकिलिंग में अपना पैरालंपिक पदार्पण करेंगे। उन्होंने एशियाई रोड पैरा साइकिलिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की एलीट व्यक्तिगत टाइम ट्रायल सी2 श्रेणी में रजत पदक जीतकर अपना कोटा हासिल किया था। आंध्र प्रदेश के कोंगानापाले नारायण पैरा नौकाचालन में और हरियाणा की कोकिला कौशिकलाते दृष्टिबाधित जूडो में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इससे पहले भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) प्रमुख देवेंद्र झाझड़िया ने मंगलवार को कहा था कि पैरालंपिक खेलों में देश को 25 से ज्यादा पदक की उम्मीद है। पेरिस पैरालंपिक में भारत का सबसे बड़ा 84 खिलाड़ियों का दल भाग ले रहा है। झाझड़िया खुद दो पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय दल 2021 तोक्यो पैरालंपिक और 2023 हांग्झोउ एशियाई पैरा खेलों के रिकॉर्ड प्रदर्शन की लय को जारी रखना चाहेगा। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में 19 पदक और पैरा एशियाई खेलों में ऐतिहासिक 111 पदक जीते थे। झाझड़िया ने यहां पीसीआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'यह भारत का पैरालंपिक खेलों में अब तक का सबसे बड़ा पैरा दल है। हमें अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है और हमें भरोसा है कि हम 25 से ज्यादा पदक जीतेंगे।'


मप्र के पूर्व गृहमंत्री ने बलात्कार आरोपी दाती बाबा का किया भव्य स्वागत
CM हिमंता के गोली चलाने वाले वीडियो पर बवाल, कांग्रेस बोली—यह नरसंहार का खुला आह्वान
परिवार शादी के जश्न में मस्त, इधर चोरों ने खाली घर पाकर कर दिया हाथ साफ
NSG हब पर ग्रुप कमांडर की कार जलाने का मामला, साजिश की आशंका
तिरुपति लड्डू विवाद में नया मोड़, साधु परिषद अध्यक्ष का बड़ा आरोप
भारत ने सेशेल्स के लिए खोला खजाना, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार
गुजरात–स्टारलिंक एलओआई साइन, सुदूर इलाकों में बढ़ेगी डिजिटल कनेक्टिविटी
सावरकर को भारत रत्न पर विपक्ष का तंज—बोले, उन्हें तो ब्रिटिश रत्न मिलना चाहिए
जीवाजी यूनिवर्सिटी के जूनियर स्टूडेंट्स में दहशत, UGC तक पहुंचे रैगिंग के मामले
जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार युवक को कुचला