रिकॉर्ड GST चोरी : FY25 में ₹2.23 लाख करोड़ की धोखाधड़ी, CBIC ने किया 2,140.35 किलो सोना जब्त
GST चोरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. वित्त वर्ष 2024-25 में Central Board of Indirect Taxes और Customs (CBIC) ने 2.23 लाख करोड़ रुपये की GST चोरी पकड़ी है. यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. यह पिछले साल (FY24) के 2.02 लाख करोड़ रुपये से 10% ज्यादा है. वित्त वर्ष 2023 में यह 1.01 लाख करोड़ रुपये थी. FY25 में टैक्सपेयर्स ने 28,909 करोड़ रुपये का भुगतान किया.
CBIC सम्मेलन में शेयर की गई जानकारी
इस बात की जानकारी गुरुवार को नई दिल्ली में हुए CBIC सम्मेलन में साझा की गई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक की अध्यक्षता की और सीमा शुल्क व GST मामलों की जांच जल्द पूरी करने, कर चोरी पर सख्त कार्रवाई करने और GST पंजीकरण व शिकायत निवारण में सुधार करने को कहा. GST ऑडिट का दायरा FY23 में 62.21% से बढ़कर FY25 में 88.74% हो गया. अधिकारियों ने बताया कि किसी भी टैक्सपेयर का तीन साल में एक बार से ज्यादा ऑडिट नहीं हुआ.
FY25 में GSTR-3B रिटर्न फाइलिंग का राष्ट्रीय औसत 94.3% रहा. शिकायतों को निपटाने का औसत समय 21 दिन की समय सीमा से घटकर 9 दिन हो गया. CBIC ने बताया कि 95% से 97% CPGRAMS अपील 30 दिन में निपटाई जा रही हैं, जिससे CBIC फरवरी 2024 से 90 केंद्रीय मंत्रालयों में टॉप 5 में शामिल है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिए निर्देश
कस्टम ड्यूटी में रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए कार्गो सुविधा 2022 के 82% से बढ़कर 2025 में 86% हो गई. वित्त मंत्री ने बंदरगाहों और अंतर्देशीय कंटेनर डिपो (ICD) में आयात-निर्यात की समय सीमा और कम करने को कहा. FY25 में CBIC ने 2,140.35 किलो जब्त सोना सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SPMCIL) को सौंपा. सीतारमण ने CBIC को खाली पदों को जल्द भरने और लंबित मामलों को तेजी से निपटाने का निर्देश दिया है.


रणबीर-यश की 'रामायण' का ट्रेलर आने को तैयार, जानिए भारत में कब और कितने बजे होगा रिलीज
सरकारी इंजीनियर निकला अरबों की संपत्ति का मालिक, ACB ने दबोचा
मुख्य सचिव पद पर IAS अशोक बर्णवाल की नियुक्ति, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! जून में 1 करोड़ 12 लाख रुपये की राहत
पति की हत्या के लिए बनाया खौफनाक प्लान, करैत से डसवाया; तस्कर भी पुलिस के शिकंजे में
एमपी में मेहरबान मानसून, 60 घंटे से जारी बारिश; 17 जिलों में अलर्ट
महाकाल की शरण में पहुंचीं रूपाली गांगुली, भस्म आरती में हुईं शामिल
PM मोदी सख्त: पेपर लीक के आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट
सपा के वरिष्ठ नेता और पांच बार के विधायक आलमबदी नहीं रहे, 92 वर्ष की उम्र में निधन
दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन पर सवाल सुन भड़के सोनू निगम, बोले- 'इसलिए नहीं आया हूं'