अचानक घुसे कुत्ते, कोच हुए निशाना, स्टेडियम में हड़कंप मचा
नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर में आवारा कुत्तों का आतंक छाया हुआ है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त निर्देश जारी किए थे. इसके बावजूद शुक्रवार 3 अक्टूबर को उस समय इनका आतंक देखने को मिला, जब इन कुत्तों ने दो कोचों पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया. इससे दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई. दोनों घायलों को करीब के अस्पताल में ले जाया गया.
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (WPAC) का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान शुक्रवार 3 अक्टूबर को एक ऐसी घटना घटी, जिससे आयोजकों की काफी किरकिरी हुई. आवारा कुत्तों ने JLN स्टेडियम के अंदर घुसकर जापान और केन्या के कोच पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया. इस दौरान इन कुत्तों ने एक सिक्योरिटी गार्ड को भी अपना शिकार बनाया. आवारा कुत्तों ने 30 मिनट के इन तीनों लोगों को काटकर वहां पर अफरा-तफरी मचा दी.
कैसे हुई ये घटना?
अफ्रीकी टीम के एक अधिकारी ने बताया कि केन्या के कोच डेनिस माराजिया जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कंपटिशन परिसर के बाहर अपने एक खिलाड़ी से बात कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया. आयोजकों ने बताया कि जापान की कोच मेइको ओकुमत्सु को भी आवारा कुत्ते ने काट लिया. ये घटना सुबह करीब 9.18 पर हुई, जब वो प्रैक्टिस ट्रैक पर अपने खिलाड़ियों की ट्रेनिंग देख रही थीं.
केन्या सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर टीम के साथ यहां आए जोएल अटूटी ने बताया कि कोच डेनिस कॉल रूम के पास अपने एक खिलाड़ी से बात कर रहे थे कि अचानक एक आवारा कुत्ता आया और उन्हें काट लिया. ये घटना सुबह करीब 9.42 बजे हुई. डेनिस के पैर से खून निकल रहा था. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज हुआ और इंजेक्शन लगाए गए. अब वो खतरे से बाहर हैं. इस दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड को भी कुत्ते ने काट लिया.
आयोजकों ने क्या कहा?
कॉल रूम वो जगह होती है जहां खिलाड़ी कंपटिशन से पहले एकत्र होते हैं. JLN स्टेडियम में दो कॉल रूम हैं. इस मामले में WPAC की आयोजन समिति ने बताया कि दोनों कोच को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद वे अपने टीम होटल चले गए. उन्होंने बताया कि अब हम सुरक्षा के सभी इंतजामों की फिर से समीक्षा कर रहे हैं.
समिति ने बताया कि 21 अगस्त 2025 को एमसीडी को पत्र लिखकर कुत्तों को हटाने का अनुरोध किया गया था और चैंपियनशिप शुरू होने से पहले परिसर को खाली भी कराया गया था. इसके बावजूद कुत्ते खाने की लालच में स्टेडियम में घुस आते हैं. TOI की रिपोर्ट्स के मुताबिक अब स्टेडियम और आसपास के इलाकों को दोबारा सैनिटाइज किया गया है और सुरक्षा बढ़ाई गई है. आयोजकों ने बताया कि इन घटनाओं के बाद एमसीडी ने अपनी तैनाती बढ़ा दी है और स्टेडियम परिसर में कुत्ता पकड़ने वाली दो टीमें स्थायी रूप से तैनात कर दी हैं.


ममता बनर्जी के फोर्ट विलियम अफसर बयान पर सेना ने राज्यपाल से की शिकायत, बंगाल में राजनीति गरमाई
लव जिहाद मामले में 9 महीने से जेल में बंद आरोपी युवक को कोर्ट ने किया बरी
Bilaspur: फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए रेलवे के अधिकारी, उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल किया भर्ती
CG Ration News: राशन दुकानों में चावल का स्टॉक नहीं, दुकानों से खाली हाथ लौट रहे BPL कार्डधारी
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया ने सुप्रीम कोर्ट में किया ED की गिरफ्तारी को चैलेंज, जमानत के लिए कवासी लखमा ने भी लगाई अर्जी
पत्नी की क्रूरता को माफ करने के बाद पति तलाक का हकदार नहीं: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
‘अविमुक्तेश्वरानंद हमारे गुरू भाई हैं, योगी की पुलिस ने गलत व्यवहार किया’, दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला
Nitin Nabin Networth: कितने अमीर हैं BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन? पत्नी के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी
Ind vs NZ Raipur: रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज, 40 हजार टिकट बुक, होटलों के बढ़ें दाम