भारतीय जनता पार्टी कोरबा की जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई आयोजित
कोरबा, भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की जिला कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में विगत कार्यसमिति से आज तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर योजना बनाई गई।
जिला संगठन प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल जिला संगठन सहप्रभारी गोपाल साहू एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया के आगामी कार्यक्रमों में जी-जान से जुट जाएं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि संकल्पित होकर कार्य करें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं कि अब जिम्मेदारी बनती है की प्रत्येक बूथ पर जाकर जनहित से जुड़े मुद्दों को समझें और लोगों के हित के लिए आंदोलन करें।
इस महत्त्वपूर्ण बैठक में जिला संगठन प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल जिला संगठन सहप्रभारी गोपाल साहू भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह विधायक रामपुर ननकी राम कंवर प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन सरगुजा संगठन प्रभारी ज्योतिनंद दुबे कटघोरा विधानसभा प्रभारी दिनेश सिंह पाली तानाखार विधानसभा प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला रामपुर विधानसभा प्रभारी कैलाश साहू पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य जोगेश लांबा प्रदेश सहसंयोजक पंचायत प्रकोष्ठ पवन गर्ग पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पांडे महामंत्री द्वय संतोष देवांगन टिकेश्वर राठिया एवं अपेक्षित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बुंदेलखंड धरा है हीरों और महावीरों की : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पटियाला में दिलजीत की फिल्म शूटिंग पर हंगामा, प्रशासन ने किया नियंत्रण
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम 2026 में होगा तैयार, त्रिशूल-डमरू की डिज़ाइन बनी आकर्षण केंद्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराजा छत्रसाल और सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया
ससुराल में बेइज्जती नहीं हुई बर्दाश्त, घर आकर पत्नी से मारपीट कर जिंदा जलाया
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का दावा- चुनाव आयोग को एसआईआर करने का नैतिक अधिकार नहीं
मध्यप्रदेश की भरेवा शिल्प कला विरासत को मिली राष्ट्रीय पहचान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक में बुंदेलखंड के विकास पर विशेष फोकस