CM मोहन यादव पतंजली योगपीठ पहुंचे, कन्या गुरुकुल में हवन में हुए शामिल
हरिद्वार। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के कन्या गुरुकुल में हवन में शामिल हुए. इसमें बाबा रामदेव भी मौजूद थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव के साथ योग किया. दोनों की एक साथ योग करने की तस्वीर भी सामने आई है।
स्वागत के लिए पतंजलि परिवार का हृदय से आभार
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को हरिद्वार पहुंचे. यहां वे पतंजलि योगपीठ के कन्या गुरुकुल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव समेत पतंजलि योगपीठ से जुड़े अन्य लोगों से मुलाकात की साथ ही वे कन्या गुरुकुल में हवन में भी शामिल हुए. इसको लेकर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी जानकारी दी है. मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव जी से आत्मीय भेंट हुई. इस अवसर पर स्वागत के लिए पतंजलि परिवार के सभी सदस्यों का हृदय से आभार।
दिल्ली के दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री इस समय उत्तराखंड के दौरे पर हैं. आज सुबह 11:00 बजे हरिद्वार में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे देहरादून जाएंगे. देहरादून से दोपहर 3 बजे वे देहरादून से दिल्ली पहुंचेंगे और दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. दिल्ली से वे गाजियाबाद जाएंगे और यहां शाम करीब साढ़े 6 बजे गाजियााद के वसुंधरा में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. रात 10 बजे वे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे. फिर रात 11 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे।


शिवपाल यादव का भाजपा पर निशाना, बोले- जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हो रही धर्म की राजनीति
ठगी के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, 3718 मोबाइल एप ब्लॉक; लोगों के ₹11,158 करोड़ बचाए गए
संसद में हंगामे पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, राहुल गांधी से माफी की मांग
आजादी के जश्न में तिरंगे का रंग! PM मोदी बोले- हर घर तिरंगा को बनाएं उत्सव
डॉल्फिन तूफान ने बढ़ाई चिंता, चीन में भारी बारिश-बाढ़; भारत के मौसम पर भी असर
भंडारी ब्रिज के नीचे दबोचा गया ड्रग्स आरोपी, 5.40 लाख की MD बरामद; क्राइम ब्रांच का एक्शन
4.80 करोड़ शिवभक्तों ने रचा इतिहास, हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बना नया रिकॉर्ड
इंदौर में शराब को लेकर भिड़े दो दोस्त, गुस्से में उठाया खौफनाक कदम; पुलिस ने आरोपी दबोचा