मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र संजीव कुमार झा ने मंगलवार को निर्वाचन सदन भोपाल में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर को लेकर बढ़ाई गई समय सीमा और प्रगति के बारे में जानकारी दी। साथ ही प्रदेश की उपलब्धि पर राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा बताई हुई समस्याओं के त्वरित समाधान और सुझावों के क्रियान्वयन से ही प्रदेश में एसआईआर का कार्य लगभग पूरा होने को है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 करोड़ 46 लाख से अधिक गणना पत्रकों का डिजीटाइजेशन किया जा चुका है। 10 जिलों ने 100 फीसदी काम पूरा कर लिया है। साथ ही 10 अन्य जिलों ने 99% से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कि 230 विधानसभाओं में से 58 में शत् प्रतिशत,146 में 90% से अधिक, 12 में 80 से 90% तथा 14 विधान सभाओं में 80% से कम कार्य हुआ है। साथ ही प्रदेश के 65 हजार 14 मतदान केंद्रों में से 40 हजार 8 सौ 30 पर100%, 16 हजार178 पर 90% से अधिक, 3655 पर 80 से90% तक काम पूरा हो चुका है। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझाव प्राप्त किए। साथ ही उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
बैठक में आम आदमी पार्टी से रीना सक्सेना, सज्जन सिंह परमार, सीपी सिंह, बहुजन समाज पार्टी से पूर्णेन्द्र अहिरवार, भारतीय जनता पार्टी से भगवान दास सबनानी, रजनीश अग्रवाल, एसएस उप्पल और कांग्रेस पार्टी से जेपी धनोपिया उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मिल रही मजबूती– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
कवर्धा में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकों का आभार - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
सिम्स के विशेषज्ञों ने विश्व पुनर्जीवन सम्मेलन–2025 में रखा शोध — प्री-इक्लेम्पसिया, इक्लेम्पसिया और माइक्रोबायोटा पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा
बुंदेलखंड धरा है हीरों और महावीरों की : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पटियाला में दिलजीत की फिल्म शूटिंग पर हंगामा, प्रशासन ने किया नियंत्रण
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम 2026 में होगा तैयार, त्रिशूल-डमरू की डिज़ाइन बनी आकर्षण केंद्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराजा छत्रसाल और सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया
ससुराल में बेइज्जती नहीं हुई बर्दाश्त, घर आकर पत्नी से मारपीट कर जिंदा जलाया