सीएम के बाद अब पीएम का बड़ा ऐलान, अरशद नदीम को मिलेंगे करोड़ों रुपये
नदीम ने 40 वर्षों में पाकिस्तान का पहला ओलंपिक स्वर्ण जीता। इससे पहले पुरुष हॉकी टीम ने 1984 के लॉस एंजिलिस खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। पाकिस्तान का पिछला ओलंपिक पदक 1992 के बार्सीलोना खेलों में हॉकी का कांस्य पदक था।
पेरिस ओलंपिक 2024 में स्वर्ण पदक जीतने वाले पाकिस्तान के भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम पर नोटों की बारिश हो रही है। मंगलवार को पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने स्टार एथलीट के घर पहुंचकर 10 करोड़ रुपये और नई कार सौंपी थी। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज ने बीते दिन नदीम और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 10 करोड़ रुपये और कार की चाबियां भेट की। उन्होंने कहा, 'अरशद हर उस चीज का हकदार है जो उसे मिल रहा है क्योंकि वह देश के लिए बहुत खुशी और गौरव लेकर आया है।' वहीं, नदीम के कोच सलमान इकबाल बट को भी 50 लाख रुपये दिए गए। अब पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने उन्हें 15 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। मंगलवार को पीएम ने नदीम और उनके परिवार को पीएम आवास में आमंत्रित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा, "आपने 25 करोड़ पाकिस्तानियों की खुशी दोगुनी कर दी है क्योंकि हम कल अपना स्वतंत्रता दिवस भी मनाएंगे। आज हर पाकिस्तानी खुश है और पूरे देश का मनोबल आसमान छू रहा है।"
नदीम ने 40 वर्षों में पाकिस्तान का पहला ओलंपिक स्वर्ण जीता। इससे पहले पुरुष हॉकी टीम ने 1984 के लॉस एंजिलिस खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। पाकिस्तान का पिछला ओलंपिक पदक 1992 के बार्सीलोना खेलों में हॉकी का कांस्य पदक था। उनके थ्रो ने आसानी से नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसन के 2008 में बनाए गए 90.57 मीटर के पिछले ओलंपिक रिकॉर्ड को पार कर लिया। यह टोक्यो खेलों के चैंपियन भारत के नीरज चोपड़ा के प्रयास से भी काफी आगे था जिन्होंने 89.45 मीटर का अपना सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।


राशिफल 05 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा बना आत्मनिर्भरता का आधार
पक्की छत ने महिलाओं को दिया सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास
कूनो में गूंजी चीतों की नई पीढ़ी की किलकारी
किसान हित में सहकारी ऋण व्यवस्था को बनाया जा रहा है सरल एवं किसान हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अब बारिश में न टपकेगी छत, न सताएगा सीलन का डर, सुकलु राम के पक्के घर का सपना हुआ साकार
हर महीने की सहायता बनी राधा पुरामे की सेहत का सहारा
मध्यप्रदेश देश की फूड बॉस्केट बन चुका है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रानी दुर्गावती के दिखाए मार्ग से जनजातियों के विकास का नया अध्याय लिख रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उद्यानिकी फसल से तामेश्वर वर्मा की आय में हुई बढ़ोतरी