पक्की छत ने महिलाओं को दिया सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास
रायपुर : राज्य सरकार की ’सेवा संकल्प’ भावना और जन-कल्याणकारी नीतियों का सीधा असर अब ग्रामीण अंचल की अंतिम पंक्ति तक दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण दुर्ग जिले की महिलाओं के जीवन में खुशहाली और स्थायित्व का नया आधार बन रही है। कभी कच्चे मकानों में बारिश और मौसम की मार झेलने वाली मोंगरा बाई, प्रमिला बाई, जानकी बाई और किरण ढहरिया जैसी महिलाओं के लिए पक्का घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा, स्वाभिमान और उज्ज्वल भविष्य की नई पहचान साबित हो रहा है।
दुर्ग जिले के ग्राम पुरई की मोंगरा बाई और ग्राम कुटेलाभाठा की किरण ढहरिया को पति के निधन के बाद विकट आर्थिक परिस्थितियों और कच्चे मकान की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। शासन की सेवा संकल्प की नीति के तहत योजना का लाभ मिलने से न केवल उनका पक्का घर बनकर तैयार हुआ, बल्कि मोंगरा बाई को आवास निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए तथा मनरेगा से 23,490 रुपए की मजदूरी भी मिली। इसी तरह ग्राम पुरई की प्रमिला बाई और जानकी बाई का भी अपने पक्के घर का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ।
आज इन सभी परिवारों को पक्की छत के साथ उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन, नल-जल योजना और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल चुकी हैं। शासन के संवेदनशील सेवा संकल्प और निरंतर प्रयासों से जिले की हितग्राही महिलाओं के जीवन में खुशहाली, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत हुई है।


युवक की मौत से भड़का आक्रोश, देवरिया में पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जताया विरोध
हार्दिक के मुंबई सफर का हुआ अंत, 52 सेकंड के वीडियो में फ्रेंचाइजी ने बयां की कहानी
TVK विधायक के बचाव में उतरे मणिकम टैगौर, महिला कलेक्टर से बदसलूकी के आरोपों को बताया गलत
SIR को लेकर अहम अपडेट: पूर्व मतदाताओं को फॉर्म-6 भरने की अनुमति, धारा-31 से राहत
अखिलेश यादव ने 95-05 के आंकड़े से साधा भाजपा पर निशाना, यूपी की राजनीति में बढ़ी बयानबाजी
विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार में जोश, सेंसेक्स 1200 अंक उछला; निफ्टी 25,300 के पार
96 साल की उम्र में दुनिया से विदा हुए रणवीर सिंह के नाना, पोते के साथ डांस का वीडियो हुआ था वायरल
बस में आग से मचा हड़कंप, 20 से 25 यात्रियों की जान पर आई आफत; टला बड़ा हादसा
संजय गांधी की मौत का जिक्र कर कंगना ने उठाए सवाल, बोलीं- सोनिया ने 15 साल बाद क्यों ली नागरिकता?
दो साल बाद पाकिस्तान में अमेरिकी राजनयिक की तैनाती का रास्ता साफ? नताली बेकर के नाम का प्रस्ताव