एसईसीएल की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा-जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान
कोरबा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की कथित किसान विरोधी नीतियों और भू-विस्थापितों की समस्याओं को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ किसान सभा (जिला समिति कोरबा) ने अपनी मांगों को लेकर एक विशाल ‘महापंचायत’ आयोजित करने घोषणा की है। आयोजन 10 मई स्थान जेलपारा, गेवरा (कोरबा) मे आयोजित हैं। किसानों ने स्पष्ट संदेश दिया है एसईसीएल से वे अपना हक लेकर रहेंगे, उन्होंने कहा भीख नहीं अनाज चाहिए और अनाज के लिए रोजगार चाहिए।
उनका कहना है कि एसईसीएल ने भूमि तो अर्जन कर ली है लेकिन अभी तक रोजगार और अन्य सुविधाएं नहीं दी गई है। जिसके लिए वह लड़ाई लड़ रहे हैं। वे एसईसीएल की उन नीतियों के खिलाफ एकजुट हैं जो उनके हितों के प्रतिकूल हैं। वे उचित मुआवजे के साथ-साथ रोजगार की भी मांग कर रहे हैं। किसान सभा के प्रतिनिधियों ने कोरबा जिले के सभी भू-विस्थापित किसानों से अधिक से अधिक संख्या में जेलपारा पहुँचने अपील की है, ताकि अपनी मांगों को लेकर प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन पर दबाव बनाया जा सके।


भोजशाला पर बड़ा फैसला: MP हाईकोर्ट ने वाग्देवी मंदिर माना, मुस्लिम पक्ष को झटका
HPV Vaccine को लेकर जागरूकता की कमी बनी बड़ी चिंता
2027 विश्वकप को लेकर चयन और भविष्य पर उठ रहे सवालों के बीच आया बयान
सफाई कर्मियों की हड़ताल से ठप हुई डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सेवा
भारत में 5 अरब डॉलर निवेश करेगा UAE, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े समझौते
सोने और चांदी में गिरावट, गोल्ड के नए रेट अपडेट
Tilak Varma को लेकर कथित बयान पर फैंस ने जताई नाराजगी
‘पत्नी को भेज दूंगी वीडियो’, महिला ने डॉक्टर को दी धमकी
मुरैना में बारूद के धमाकों से दहशत, अवैध खनन से घरों में पड़ रही दरारें
लंबे समय तक काम का दबाव बन रहा गंभीर स्वास्थ्य समस्या की वजह