छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी सीएम हेल्पलाइन: अब 24 घंटे सीधे सरकार तक पहुंचेगी आपकी बात
प्रदेश की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य में जल्द ही 'सीएम हेल्पलाइन नंबर' की शुरुआत होने जा रही है, जो 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। इस सुविधा के माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक सीधे फोन कर अपनी समस्या दर्ज करा सकेगा। विशेष बात यह है कि अधिकारियों को एक निश्चित समय-सीमा के भीतर इन शिकायतों का निवारण करना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं इस योजना की जानकारी साझा की है।
24 घंटे दर्ज होगी शिकायत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर प्रवास पर रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा। यह सेवा दिन-रात उपलब्ध रहेगी ताकि लोग किसी भी समय अपनी शिकायतें पहुंचा सकें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हर समस्या के समाधान के लिए एक समय सीमा तय की जाएगी। यदि निर्धारित अवधि में शिकायत का निपटारा नहीं हुआ, तो संबंधित लापरवाह अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार