खून से लाल हुए खेत: जालौन में फसल बंटवारे के विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या।
जालौन: जनपद के रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जागीर गांव में फसल बंटवारे को लेकर उपजा विवाद दो सगे भाइयों की मौत के साथ खत्म हुआ। घटना के अनुसार, मंझले भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके प्रतिशोध में पिता और छोटे भाई ने आरोपी की पीट-पीटकर जान ले ली। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
घटना का विवरण: मिर्जापुर जागीर निवासी जयनारायण चतुर्वेदी (70) के तीन बेटों के बीच पिछले दो दिनों से फसल बंटवारे को लेकर अनबन चल रही थी। सोमवार शाम जब खेत पर गेहूं की मड़ाई (कतराई) हो रही थी, तभी मंझला बेटा जितेंद्र उर्फ अल्लू (33) वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। बड़े भाई कैलाश (43) द्वारा विरोध करने पर जितेंद्र ने तमंचे से उस पर गोली चला दी, जिससे कैलाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पिता और भाई का फूटा गुस्सा: बड़े बेटे की हत्या देख पिता जयनारायण और छोटा भाई गुड्डू अपना आपा खो बैठे। आरोपी जितेंद्र ने उन पर भी तमंचा तान दिया और लोगों को धमकाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह चिल्ला रहा था कि पास आने वाले को भी गोली मार देगा। इसी बीच पिता और छोटे भाई ने लाठी-डंडों से जितेंद्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
घटना के बाद पिता और छोटा भाई मौके पर ही मौजूद रहे और स्वयं पुलिस को सूचना दी। सीओ अंबुज यादव ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पिता और छोटे बेटे को हिरासत में ले लिया है।


राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार