तप रहा उत्तर प्रदेश: अगले 7 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत नहीं, मौसम विभाग की चेतावनी।
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और तपती धूप अब आम जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, वर्तमान में अगले एक सप्ताह तक इस तीव्र गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है।
विभाग ने मंगलवार को बुंदेलखंड क्षेत्र सहित प्रदेश के 26 जिलों में 'हीटवेव' (लू) चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर जैसे जिलों में 'उष्ण रात्रि' (बेहद गर्म रात) का पूर्वानुमान जताया गया है, जिसके कारण लोगों को रात के समय भी सुकून नहीं मिल पाएगा।
तापमान का विवरण: बीते सोमवार को 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज राज्य का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर वाराणसी रहा, जहाँ पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। वहीं, हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश की सबसे गर्म रात रही।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि शुष्क पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे कई जनपदों में लू की स्थिति गंभीर हो गई है। अगले पांच दिनों तक संपूर्ण प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।
लू की चेतावनी वाले 26 जिले: बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।


राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार